अब सोशल मीडिया पर आप खुलकर अपने दिल की भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। आमतौर पर लोग अपने मन की भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि लोग विरोध के चलते अपनी बात नहीं रख पाते हैं। लेकिन अब आपके स्टेटस, पोस्ट आदि का बीमा होगा जिससे आप बेहिचक अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

अब बजाज आलियांज ने एक बीमा पॉलिसी बनाई है जो सोशल मीडिया पर की गई किसी भी एक्टिविटी से उठने वाली थर्ड पार्टी लायबिलिटी को कवर करेगी, क्योंकि फेसबुक और ट्विटर पर की गई पोस्ट से कई लोग आहत हो जाते हैं और मानहानि का मुकदमा लगा देते हैं। ऐसे में बजाज आलियांस की इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा अब आप उठा सकते हैं।
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर तपन सिंघल ने बताया कि, 'अगर सोशल मीडिया वेबसाइट पर की गई किसी पोस्ट या बात-चीत से आप पर कोई मुकदमा या मानहानि का दावा करता है तो ऐसी परिस्थिति में सायबर इंश्योरेंस पॉलिसी प्रॉडक्ट पूरे हर्जाने को उठाएगी , इतना ही नहीं ये कंपनी डेटा चुराए जाने की स्थिति में भी कवर देगी, क्योंकि ऐसी शिकायतें अब आम हो गई है।
कंपनी ने बताया कि जिस तरीके से देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है साथ ही ऑनलाइन खरीदारी या पेमेंट किया जा रहा है। इससे आपकी निजी जानकारियां सोशल मीडिया और ईकॉमर्स साइटों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, इसलिए ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस फिशिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर स्टॉकिंग, उत्पीड़न और बैंक अकाउंट हैकिंग जैसे रिस्क पर कवर कंपनी देगी ।
एक अनुमान के मुताबिक, देश में इस वक्त लगभग 500 एक्टिव साइबर कवर पॉलिसी हैं जबकि साइबर इंश्योरेंस का मार्केट लगभग 1,000 करोड़ रुपए का है। यह लायबिलिटी मार्केट की लगभग 7 से 10 पर्सेंट है। इंश्योरेंस कंपनियों का मानना है कि आने वाले तीन सालों में इंश्योरेंस लाइबिलिटी का कुल लाइबिलिटी मार्केट में शेयर और बढ़ेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
