आपको पता है क्रेडिट स्कोर क्या है, क्रेडिट स्कोर किसे कहते हैं, अगर नहीं मालूम तो मायूस होने की कोई बात नहीं है। दरअसल भारत के शहरों या यूं कहें कि महानगरों में रहने वाले अधिकतर लोगों को क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी नहीं होती है। हाल ही में भारतीय महानगरों में एक सर्वे किया गया जिसमें लोगों से क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

85 फीसदी नहीं जानते
समाचार चैनल एनडीटीव के वेब संस्करण ने एक एजेंसी IANS के हवाले से खबर प्रकाशित की है जिसमें इस सर्वे के बारे में जिक्र किया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को ही क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी है जबकि 50 प्रतिशत लोगों को यह भी पता नहीं कि इस तरह का स्कोर तय करने वाले कोई ब्यूरो काम कर रहे हैं। 'क्रेडिट सुधार' ने आठ महानगरों में 1500 लोगों की राय पर यह निष्कर्ष निकाला है।
महानगरों में हुआ सर्वे
इसके अनुसार देश में क्रेडिट स्कोर देने वाले ब्यूरो या एजेंसियां एक दशक से काम कर रही हैं और बैंकों ने ऋण देने के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य भी कर दिया है। इसके बावजूद महानगरों में ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसके अनुसार आठ महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को इस तरह की प्रणाली की जानकारी है।
क्या है क्रेडिट स्कोर
अगर आपने कभी कोई ऋण लिया है या कभी किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है तो भी आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। क्रेडिट इन्फॉमेर्शन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड या सिबिल आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर नजर रखता है। अगर आपने कभी कोई ऋण नहीं लिया है तो बैंक ये इस बात के आंकड़े ही नहीं मिलेंगे कि आप उसका ऋण कैसे चुकाएंगे। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि बैंक आपको लोन ना दे। आपके ऋण लेन-देन और उसके भुगतान को ही क्रेडिट स्कोर कहते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
