रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले कहा कि एक पुराना दोस्त, दो नए दोस्तों से बेहतर है। पीएम मोदी कहीं ना कहीं रुस को इस बात का विश्वास दिलाना चाह रहे थे अमेरिका से भारत की बढ़ती नजदीकी से परेशान नहीं होना चाहिए। इसीलिए पीएम बार-बार रूस को पुराना मित्र कहकर संबोधित कर रहे थे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई साथ ही आर्थिक-व्यापारिक और रक्षा मुद्दों पर कुल 16 समझौते हुए।
16 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के बीच शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद भारत व रूस ने विभिन्न क्षेत्रों में 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों देशों के बीच 17वें सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद कहा, "भारत व रूस के बीच साझेदारी ने एक नई ऊंचाई को छुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति पुतिन दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में 16 समझौतों और तीन घोषणााओं के साक्षी बने।"
S-400 मिसाइल डिफेंस समझौता
समझौतों में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद और भारत में 1135 सीरीज के युद्धपोतों का निर्माण शामिल है। हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए एक उपक्रम स्थापित करने के लिए भी समझौता किया गया है। एक अरब डॉलर के निवेश फंड की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर भी बनी सहमति
आंध्र प्रदेश, हरियाणा में स्मार्ट सिटी के विकास और ऐसे शहरों में ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक के विकास के लिए भी समझौते किए गए हैं। रूस से भारत तक गैस पाइपलाइन के संयुक्त अध्ययन के लिए भी समझैता किया गया है।
ऊर्जा क्षेत्र में भी हुआ समझौता
एक समझौते के मुताबिक, ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रोजनेफ्ट ऑयल कंपनी, कमोडिटी टड्रर ट्राफिगुरा और निजी निवेश समूह यूनाइटेड कैपिटल पार्टनर्स को मिलाकर बने संयुक्त संगठन ने 10.9 अरब डॉलर में एसार ऑयल के 90 फीसदी शेयर खरीदने पर सहमति जताई है। रोजनेफ्ट ने तेल व गैस क्षेत्र में शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए ओएनजीसी विदेश के साथ एक समझौता किया है। दोनों देशों ने रेलवे के विकास में सहयोग और नागपुर व सिकंदराबाद के बीच रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने पर सहमति जताई है।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भी होगा सहयोग
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रूस के सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा सहयोग पर भी एक समझौता हुआ है। भारत-रूस के कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरा होने पर समारोह मनाने के लिए एक रोड मैप की भी घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी एक घोषणा की गई है।
भारत का पुराना मित्र-मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को 'भारत का पुराना मित्र' करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 'बेहद खास संबंध हैं।' मोदी ने एक रूसी कहावत का जिक्र करते हुए संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कहा कि रूस में कहा जाता है कि 'एक पुराना मित्र दो नए मित्रों से बेहतर होता है।' मोदी ने भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के निरंतर व्यक्तिगत प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच बेहद सफल बातचीत हुई है।
भारत-रूस सहयोग बेहद अहम
पीएम मोदी ने कहा, " आपका (रूस का) व्यक्तिगत ध्यान हमारे संबंध की मजबूती की प्रेरणा है, आपके नेतृत्व ने हमारी सामरिक साझेदारी को स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। हमारा रिश्ता बेहद खास है।" मोदी की ये टिप्पणियां भारत और रूस द्वारा ऊर्जा, रक्षा और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में नए समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद आई हैं। इससे पहले दोनों नेताओं की देर तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। उनकी वार्ता सालाना भारत-रूस शिखर सम्मेलन के तहत हुई।
इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
- दोनों की मुलाकात के बीच ही 16 समझौते पर साइन हुए हैं।
- रूस के साथ 39,000 करोड़ रुपए की एस-400 मिसाइल डिफेंस को भी मंजूरी।
- रूस और भारत के बीच ऊर्जा, ट्रैफिक स्मार्ट सिटी सेक्टर में अहम समझौते हुए।
- नागपुर-सिकंदराबाद के बीच रेल की स्पीड बढ़ाने पर करार हुए।
- आंध्र प्रदेश और हरियाणा में स्मार्ट सिटी बनाने पर करार हुए।
- दोनों देशों के बीच गैस पाइपलाइन, शिक्षा ट्रेनिंग पर समझौता।
- कुनडनकुलम प्लांट के विस्तार, कामोव हेलीकॉप्टर के साझा निर्माण पर समझौते हुए।
- रूस ने भारत के इन इंडिया प्रोग्राम को रूस ने सपोर्ट करने का फैसला लिया है।
- इंडियन नेवी के लिए रूस से चार शिप्स को खरीदा जाएगा।
- रूस के कामोव हेलीकॉप्टर को भारत में ही निर्मित किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
