सरकारी नागर विमान सेवा उपक्रम एयर इंडिया को पिछले वित्त वर्ष में 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ। ईंधन खर्च में कमी और यात्री संख्या में बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने 10 साल में पहली बार परिचालन लाभ दिखाया है। मोदी सरकार आने के बाद एयर इंडिया को फायदे में लाने का काम शुरू कर दिया गया था। इस दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए जिसका फायदा अब दिख रहा है।
वित्तीय स्थिति सुधारने में लगी इस एयरलाइन को वर्ष 2014-15 में परिचालन कार्य में 2,636 करोड़ रुपए की हानि हुई थी। इसी दौरान इसकी आय घटकर 20,526 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले 20,613 करोड़ रुपए थी।
एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को यहां बैठक में वित्त वर्ष 2015-16 की वित्तीय रपट को मंजूरी दी। इसमें 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ दिखाया गया है। 2007 के बाद कंपनी पहली बार परिचालन लाभ में आई है। उसी साल घरेलू विमानन सेवा कंपनी इंडियन एयरलाइंस को एयर इंडिया में मिलाया गया था।
सूत्रों ने कहा कि यह सरकारी एयर लाइन इस समय कड़ी बाजार प्रतिस्पर्धा के बीच अपना कारोबार सुधारकर वित्तीय स्थिति मजबूत करने में लगी है और इसका दस साल में पहला परिचालन लाभ एक उत्साहजनक लक्षण है। पिछले साल इसके ईंधन खर्च में 31 प्रतिशत की कमी आई। इसके परिचालन लाभ में इसका बड़ा योगदान है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने ईंधन की दर में गिरावट का लाभ यात्रियों को भी दिया। यह तथ्य इस बात से उजागर होता है कि इस दौरान इसके टिकट औसतन 7.7 प्रतिशत सस्ते हुए।
इस अवधि में इसके यात्रियों की संख्या 1.8 करोड़ रही जो एक साल पहले की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2014-15 में एयर इंडिया से कुल 1.688 करोड़ यात्रियों ने सेवा ली थी। यह एयरलाइन इस समय सरकार के सहारे चल रही है, जिसने इसे 30,000 करोड़ रुपए का सहायता पैकेज दे रखा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications