जल्द ही आपको एक रुपए में HD डिस्प्ले और दमदार कैमरे वाला स्मार्ट फोन खरीदने का ऑफर मिल सकता है। मोबाइल फोन बनाने वाली चीन की कंपनी श्याओमी 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक 1 रुपए में फ्लैश सेल का ऑफर दे रही है। एक रुपए की फ्लैश सेल में कंपनी के कई अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर लागू है और आप 17 से 19 अक्टूबर के बीच इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं।
कूपन जीतने का ऑफर
इसके अलावा श्याओमी कंपनी अपना नया गेम शो पेश कर रही है जिसका नाम स्मैश है इस गेम शो को खेलने पर और जीतने पर आपको श्याओमी की तरफ से फ्री डिवाइस और कूपन जीत सकते हैं।
17 से 19 तक फ्लैश सेल
चीनी मोबाइल कंपनी श्याओमी 17 से 19 अक्टूबर के बीच हर रोज दोपहर में 2 बजे से फ्लैश सेल शुरू करेगी सेल में तीन स्मार्ट फोन के अलावा 30 अन्य प्रोडक्ट्स होंगे। स्मार्ट फोन में रेडमी नोट-3, रेडमी 3S प्राइम और MI-4 शामिल हैं।
फ्लैश सेल में तीन स्मार्ट फोन
17 अक्टूबर को रेडमी 3S प्राइम की अन्य प्रोडक्ट्स के साथ फ्लैश सेल होगी, जबकि रेडमी नोट-3 फोन की फ्लैश सेल 18 अक्टूबर को की जाएगी वहीं MI-4 मोबाइल फोन की फ्लैश सेल 19 अक्टूबर को होगी।
अन्य प्रोडक्ट्स भी होंगे फ्लैश सेल में
इसके अलावा फ्लैश सेल में रेडमी के ब्लूटूथ स्पीकर, एमआई पॉवर बैंक, एमआई रिस्ट बैंड-2 को फ्लैश सेल के जरिए सिर्फ 1 रुपए में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि उसने फ्लैश सेल के लिए हर डिवाइस की 100 यूनिट रखी हैं।
कैसे करें रजिस्टर
फ्लैश सेल में खरीददारी करने के लिए पहले आपको श्याओमी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। उसके बाद आपको फ्लैश सेल का ऑफर दिखेगा, जहां क्लिक करके आप फ्लैश सेल के बार में जान जाएंगे। फ्लैश सेल पर जाने के बाद आपको लॉगिन करना होगा और फिर फेसबुक पर शेयर करना होगा। श्याओमी कंपनी 16 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक फोन व एक्सेसरी के लिए 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक डिस्काउंट कूपन जीतने का मौका दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
