जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध का चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में विरोध करने के बाद भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार का अभियान जारी है, लेकिन इसके बावजूद त्योहारी मौसम में भारत में चीनी माल की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। यह जानकारी यहां के सरकारी अखबार समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से दी है।

पीटीआई के एक लेख के अनुसार, 'भारत में दीपावली सबसे बड़ा खरीदारी मौसम है और हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार भी है लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारतीय सोशल मीडिया पर चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया जा रहा है और कुछ राजनेता भी तथ्यों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं।' लेख में कहा गया है, 'हालांकि भारत में चीनी सामानों के लिए बिना परवाह के बहिष्कार अभियान चलाने और भारतीय मीडिया द्वारा चीनी सामानों का 'बुरा दिन' आने की रपटें दिखाने के बावजूद भारत सरकार ने कभी भी चीनी उत्पादों की आलोचना नहीं की है और वह पूरे देश में काफी लोकप्रिय हैं।'
लेख के अनुसार बहिष्कार का यह अभियान सफल नहीं हुआ है। देश के तीन प्रमुख ई-वाणिज्य खुदरा बिक्री मंचों पर चीनी उत्पादों की अक्टूबर के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। चीन की हैंडसेट कंपनी श्याओमी ने फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया, स्नैपडील और टाटा क्लिक जैसे मंचों पर मात्र तीन दिन में पांच लाख फोनों की बिक्री की है। लेख में कहा गया है कि जब भी भारत में क्षेत्रीय मुद्दों पर तनाव बढ़ता है तो अक्सर चीनी उत्पाद उसका शिकार बनते हैं और यह धारणा पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रही है।
भारत-चीन संबंधों में द्विपक्षीय व्यापार मजबूत स्तंभों में से एक है। दोनों देशों के बीच 2015 में 70 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था और चीन ने भारत में करीब 87 करोड़ डॉलर का निवेश किया। यह 2014 के मुकाबले छह गुना अधिक था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications