मौजूदा वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में TCS का मुनाफा 4.3 फीसदी बढ़कर 6586 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में TCS का मुनाफा 6317 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में TCS की डॉलर आय मामूली बढ़कर 437.4 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में TCS की डॉलर आय 436.2 करोड़ डॉलर रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में TCS की कुल आय मामूली घटकर 29284 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में TCS की कुल आय 29305 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में TCS का एबिट 7347 करोड़ रुपए से बढ़कर 7617 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में TCS का एबिट मार्जिन 25.1 फीसदी से बढ़कर 26 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में TCS की स्थिर करेंसी में आय 1 फीसदी बढ़ी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में TCS के डिजिटल कारोबार की आय 16.1 फीसदी बढ़ी है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में TCS की यूरोप में आय 3.7 फीसदी, एशिया में आय 3.5 फीसदी और उत्तरी अमेरिका में आय 1.4 फीसदी बढ़ी है। हालांकि भारत में आय 7.6 फीसदी घटी है, जबकि यूके में आय सपाट रही है।
TCS के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 22665 नए कर्मचारी अपने साथ जोड़े हैं। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में लाइफ साइंस और हेल्थकेयर सेगमेंट की आय 4.7 फीसदी और एनर्जी एंड यूटिलिटीज सेगमेंट की आय 3.6 फीसदी बढ़ी है। तिमाही आधार पर मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट की आय 3.1 फीसदी और ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट की आय 2.3 फीसदी बढ़ी है।
TCS ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा का 1 ग्राहक अपने साथ जोड़ा है, जबकि 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा के 6 ग्राहक जोड़े हैं। दुनियाभर में बढ़ती अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों में चिंता का माहौल है। भारत और लैटिन अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव से आय की ग्रोथ सुस्त है। हालांकि मुनाफे के लिहाज से दूसरी तिमाही बेहतर साबित हुई है। TCS ने 6.5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
