चार दिन के लंबे अंतराल के बाद गुरूवार को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। यूरोपियन मार्केट में गिरावट बढ़ने से घरेलू मार्केट पर दबाव बढ़ गया है। दिन में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट कई बार देखने को मिली। वहीं, कारोबार के दौरान निफ्टी 8550 के स्तर के नीचे पहुंच गया। फिलहाल गुरूवार को सेंसेक्स 439.31 अंक गिरकर 27643.11 के स्तर पर और निफ्टी 137.55 अंक गिरकर 8571.25 पर बंद हुआ।

वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों की वजह से गुरुवार को शेयर बाज़ारों में गिरावट का जोरदार रुख रहा। पीटीआई के मुताबिक, दोपहर बाद 2:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 500 से भी ज्यादा अंक गिर गया, रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 67 के आंकड़े तक पहुंच गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गुरुवार सुबह ही 265 अंक टूटकर 28,000 से नीचे आ गया था, जबकि दोपहर करीब 1:30 बजे वह 1.5 प्रतिशत टूटकर 27,641 अंक पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स से संकेत मिलता है कि इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके मद्देनजर निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट का रुख बना। इसके अलावा एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी शुरआती कारोबार में 8,700 अंक के स्तर से नीचे आ गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे यह 1.6 प्रतिशत टूटकर 8,568 अंक पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 21.20 अंक चढ़ा था। मंगलवार और बुधवार को क्रमश: 'दशहरा' और 'मुहर्रम' पर बाजार बंद थे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications