देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.20 अंकों की तेजी के साथ 28,082.34 पर और निफ्टी 11.20 अंकों की तेजी के साथ 8,708.80 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.14 अंकों की तेजी के साथ 28,144.28 पर खुला और 21.20 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 28,082.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,216.64 के ऊपरी और 28,068.32 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी रही। टाटा स्टील (2.71 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.22 फीसदी), सिप्ला (1.90 फीसदी), इंफोसिस (1.67 फीसदी) और ल्यूपिन (1.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

आपको बता दें कि अगले दो दिन 11 और 12 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण बाजार बंद रहेगा।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एनटीपीसी (1.28 फीसदी), भारती एयरटेल (1.27 फीसदी), रिलायंस (1.26 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (1.14 फीसदी) और एचडीएफसी (0.96 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.75 अंकों की तेजी के साथ 8,735.35 पर खुला और 11.20 अंकों या 0.13 फीसदी तेजी के साथ 8,708.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,745.80 के ऊपरी और 8,703.95 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं, BSE के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। मिडकैप 27.57 अंकों की गिरावट के साथ 13,515.05 पर और स्मॉलकैप 33.53 अंकों की तेजी के साथ 13,255.93 पर बंद हुआ।
BSE के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.69 फीसदी), धातु (1.48 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
BSE के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.21 फीसदी), ऊर्जा (0.75 फीसदी), तेल और गैस (0.59 फीसदी), वित्त (0.36 फीसदी) और औद्योगिक (0.31 फीसदी)।
BSE में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,700 शेयरों में तेजी और 1,182 में गिरावट रही, जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications