हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें भारत के मौजूदा अरबपतियों और करोड़पतियों के बारे में बताया गया था। अब फोर्ब्स की एक नई सूची आई है जिसमें अमेरिका के 400 धनी व्यक्तियों का नाम सूची में शामिल है और इस सूची में 5 भारतीय मूल के अमेरिकी शामिल हैं। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं।
लिस्ट में शामिल भारतीय
फोर्ब्स पत्रिका ने एक सर्वे के बाद इसका खुलासा किया है। सिम्फनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, आउटसोर्सिग कंपनी सिनटेल भारत के नीरज देसाई, एयरलाइन क्षेत्र की प्रमुख हस्ती राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर और सिलिकन वैली में निवेशक कवितार्क राम श्रीराम को अमेरिका के 2016 के धनी व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है।
पहले नंबर पर बिल गेट्स
बिल गेट्स लगातार दुनिया 23वें साल भी इस सूची में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर है। अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस 6700 करोड़ डॉलर के साथ नंबर दो की पोजीशन पर काबिज हैं।
222 वें स्थान पर वाधवानी
फोर्ब्स के मुताबिक, आईआईटी मुंबई में शिक्षा हासिल कर चुके रोमेश वाधवानी सिम्पनी टेक्नोलॉजी समूह के अध्यक्ष हैं। उनके समूह में 17 कंपनियां हैं, जिनमें डाटा, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य क्षेत्र और विश्लेषण कंपनी शामिल हैं। वाधवानी को 222वां स्थान हासिल हुआ है और उनकी कुल संपत्ति तीन अरब डॉलर है।
274वें स्थान पर देसाई
नीरज देसाई को 274 स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी सिनटेल की शुरुआत 1980 में हुई थी। कंपनी 95 करोड़ डॉलर राजस्व जुटाती है और पूरी दुनिया में इसके 24000 कर्मचारी हैं।
321वें स्थान पर हैं गंगवाल
राकेश गंगवाल को 321वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.2 अरब डॉलर है। वह उड्डयन क्षेत्र के उद्यमी हैं। उन्होंने इंटरग्लोब कंपनी की शुरुआत की, जिसके तहत इंडिगो का संचालन होता है। मार्केट शेयर के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।
335वें स्थान पर कपूर
जॉन कपूर को 335वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। वह दो दवा कंपनी अकोर्न और इनसिस के अध्यक्ष हैं।
361वें स्थान पर श्रीराम
कवितार्क राम श्रीराम को 361वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 1.9 अरब डॉलर है। श्रीराम मुख्यत: ऑनलाइन कार्ड, पेपरलेस आमंत्रण सेवा, मोबाइल एप, मोबाइल विज्ञापन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
