दीपावली से पहले रेलवे ने लोगों को सबसे बेहतरीन तौहफा दिया है। रेलवे ने अपने लिमिटेड ऑफर स्कीम के जरिए लोगो को 1 पैसे में 10 लाख रुपए का बीमा करवाने का सुनहरा मौका दिया है। भारतीय रेलवे के टूरिज्म और कैटरिंग डिपार्टमेंट यानि IRCTC ने 1 पैसे में 10 लाख रुपए का बीमा 31 अक्टूबर 2016 तक बुक किए गए सभी सभी टिकटों के लिए दिया जाएगा।
1 पैसे में 10 लाख का बीमा
IRCTC ने 92 पैसे की प्रीमियम राशि को कम करके 1 पैसे पर कर दिया है। यह ऑफर सिर्फ 31 अक्टूबर तक के लिए है। IRCTC के एक विरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना की बढ़ती लोकप्रियता से इस योजना की कीमत करने का फैसला किया गया है।
रेलवे ने घटाई प्रीमियम राशि
अधिकारी के मुताबिक इस योजना से अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा साथ ही रेल यात्रियों के लिए ये योजना दीपावली गिफ्ट की तरह है। बीते 1 सितंबर 2016 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वालों को 92 पैसे में 10 रुफए का रेल यात्रा बीमा देने की वैकल्पिक योजना शुरू की गई थी। रेलवे अधिकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर 2016 की तारीख में सुबह 8 बजे तक 1,20,87,625 रेल यात्रियों ने बीमा के जरिए प्रीमियम चुकाया है।
किसे मिलेगा कितना कवर
इस बीमा के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपए तक का बीमा कवर दिया जाता है। इसके तहत रेल यात्रा के दौरान मृत्यु या या किसी हादसे में विकलांगता की स्थिति में यात्री के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। आंशिक रूप से विकलांग हुए लोगो को 7।5 लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जाएगा। घायल होने की दशा में अस्पताल में भर्ती होने पर 2 रुपए दिया जाएंगे। आतंकी हमला, लूट, डकैती, दंगा, शूटआउट, आगजनी या फिर किसी अप्रिय घटना के कारण हुई मौत पर या चोट पहुंचने पर 10 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
सबके लिए है बीमा कवर सुविधा
यह सुविधा IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से उप नगरीय ट्रेनों को छोड़कर, किसी भी ट्रेन में और किसी भी क्लास में ई-टिकट बुक कराने वाले सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध है। बीमा कवर सभी वर्गों के लिए उपलब्ध है और ई-टिकट बुकिंग के समय में एक चेकबॉक्स के माध्यम से विकल्प की सुविधा उपलब्ध है। यात्री के द्वारा बीमा को चुने जाने पर टिकट की राशि के साथ ही प्रीमियम राशि स्वतः ही जुड़ जाती है।
रेलवे को मिला बीमा कंपनियों का साथ
टिकट बुकिंग और प्रीमियम के भुगतान के बाद, नामांकन विवरण पूरा होने पर एक संदेश प्रदर्शित किया जाता है, जो समय पर दावों का निपटान करने के लिए आवश्यक है। यह योजना ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, रॉयल सुंदरम और श्रीराम जनरल के साथ साझेदारी में IRCTC के जरिए चलाई जा रही है। यात्री के द्वारा बीमा को चुनने के मामले में, दावा यात्री और बीमा कंपनी के बीच होगा। दुर्घटना के कारण मृत्यु के मामले में, बीमा राशि का 100 फीसदी भुगतान कंपनी करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
