योग गुरू बाबा रामदेव कुछ दिन पहले ही जींस बनाने की बात कही थी। बाबा रामदेव अब इसके प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव अब कपड़ों के सेक्टर में उतर रहे हैं और उन्होंने संदेश दे दिया है कि पंतजलि 'कोट से लेकर लंगोट' तक बनाएगी। रामदेव के इस अभियान का टेक्सटाइट इंडस्ट्रीज के तमाम बड़े नामचीन उद्योगपतियों ने आश्चर्यजनक रूप से समर्थन किया है।
नामी कंपनियों ने किया पतंजलि से संपर्क
हिंदी न्यूज पोर्टल इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में रेमंड समूह की एक टीम अपने प्रोडक्ट के सैंपल को पतंजलि के अधिकारियों को दिखाया। इसके अलवा अहमदाबाद की टैक्सटाइल मैन्यूफैक्चरर अरविंद लिमिटेड ने भी बिजनेस के लिहाज से पतंजलि से संपर्क किया है।
खादी उद्योग पर रामदेव की नजर
बाबा रामदेव की नजर फिलहाल खादी के कपड़ों पर है। रामदेव खादी के प्रोडक्शन को बड़े स्तर पर लॉन्च करना चाहते हैं। बाबा रामदेव का कहना है कि देश में फैब इंडिया जैसी विदेशी कंपनियां खादी वस्त्र बेच रही हैं जो गांधी के स्वदेशी आंदोलन से उपजी विचारधारा की हत्या है। पोर्टल के मुताबिक बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजलि ने कपड़ा सेक्टर से जुड़ी बड़ी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए 'कोट से लेकर लंगोट' तक बनाने की तैयारी में है।
पतंजलि का 'स्वदेशी जागरण'
बाबा रामदेव देश में फिर से स्वदेशी जागरण चलाना चाह रहे हैं। उनके मुताबिक भारतीय अगर पश्चिमी कपड़े भी पहने तो वह स्वदेशी होने चाहिए। कुछ दिन पहले बाबा रामदेव ने संकेत दिया था कि उनकी कंपनी जींस बनाएगी। अब वह पूरी गंभीरता के साथ इस योजना को पूरा करने में जुट गए हैं।
जल्द करेंगे घोषणा
बाबा रामदेव ने स्वदेशी उद्योग को बढ़ाने के उद्देश्य से कहा कि उनकी कंपनी ने अपना विज्ञापन बनाने के लिए किसी विदेशी कंपनी को चुनने से बेहत भारतीय कंपनी को चुना। वहीं बाबा रामदेव ने कपड़ा इंडस्ट्रीड के बड़े नामों से मिल रहे समर्थन पर कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि कई बड़े नामों ने उनसे मुलाकात की है और इस विषय में चर्चा भी की है। बाबा रामदेव ने कहा कि वह टैक्सटाइल इंडस्ट्री को साथ लेकर चलेंगे और यह एक सामूहिको कोशिश होगी।
बाजार पर है पतंजलि की नजर
कपड़ों को मार्केट में उतारने और उन्हें बेचने को लेकर हुए एक सवाल पर पंतजलि के सीईओ और रामदेव के शिष्य बालकृष्ण ने कहा कि अभी इस पर विचार किया जा रहा है कि, बाजार में सर्वे का काम चल रहा है साथ ही मिले आंकड़ो पर रिसर्च और एनालिसिस भी जारी है। बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि ग्राहकों के लिए क्वालिटी प्रोडक्ट्स पेश करेगी।
फैब इंडिया को टक्कर देंगे बाबा रामदेव
वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बाबा रामदेव फ्यूचर ग्रुप के साथ मिलकर पतंजलि ब्रांड के कपड़े बाजार में उतार सकते हैं। साथ ही कुछ चुनिंदा जगहों पर फैब इंडिया की तरह अपने रिटेल स्टोर्स भी खोल सकते हैं। पतंजलि ब्रांड इस वक्त बाजार में रोजमर्रा की खाने की चीजों के अलावा आयुर्वेदिक औषधियों को बाजार में बेच रहा है, आम लोगों के बीच पतंजलि की औषधियां और कुछ खाने की चीजें बेहद लोकप्रिय हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
