काले धन पर सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि 64,275 लोगों ने अपनी अघोषित संपत्ति का ब्यौरा सरकार को दिया है। इस तरह से 45 फीसदी टैक्स के हिसाब से सरकार के खजाने में करीब 30 हजार करोड़ रुपए का टैक्स आएगा।

जेटली ने कहा कि उन्होंने सर्च ऑपरेशन के जरिए 56,378 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया। हालांकि, इसमें से सिर्फ 1986 करोड़ रुपए ही सीज की जा सकी है। 16 हजार करोड़ रुपए उन लोगों से मिले, जो लोग टैक्स रिटर्न ही फाइल नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि अभी बताए गए आंकड़ों को अनुमानित ही मानें, क्योंकि पूरे आकलन के बाद आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है।
जब पत्रकारों ने अरुण जेटली से अघोषित आय की घोषणा करने वाले लोगों के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने किसी का भी नाम बताने से साफ ना कर दिया। जेटली बोले- अभी आप पूछ रहे हैं कितने लोगों ने 100 करोड़ से अधिक की अघोषित आय घोषित की, फिर पूछेंगे वो किन राज्यों से हैं, फिर पूछेंगे उन 6 लोगों के नाम क्या है?
इससे पहले सरकार ने अघोषित संपत्ति रखने वाले लोगों को 30 सितंबर 2016 तक का समय दिया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि अघोषित संपत्ति रखने वाले लोगों के बारे में सरकार किसी तरह की जानकारी नही देगी। वहीं जब वित्तमंत्री अरुण जेटली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने नाम बताने से साफ इंकार कर दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications