गुरुवार को सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की खब के बाद भारतीय शेयर मार्केट में तेजी से गिरावट आई थी। हालांकि थोड़ी ही देर में सेंसेक्स काबू में आ गया। इस खबर को भारतीय मीडिया में दिखाया गया जिसके बाद पाकिस्तानी मीडिया भी इस खबर को चलाने लगी। पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल जियो न्यूज ने अपने वेब पोर्टल पर इस खबर को जगह दी है।
PAK मीडिया में बनीं सुर्खियां
पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल ने हेडिंग दी है, " Indian Stoks Nose Dive After Surgical Claim" इसके बाद पाकिस्तानी वेब पोर्टल जियो न्यूज ने सेंसेक्स में आई गिरावट का जिक्र किया और बड़े जोर शोर से इस खबर को दिखाया।
भारतीय सेना ने की सर्जिकल स्ट्राइक
आपको बता दें कि भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने एक प्रेस वार्ता करके देश को बताया था कि, भारतीय सेना ने पिछली रात पाक अधिकृत कश्मीर की सीमा से सटे आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। DGMO ने यह भी बताया था कि इस कार्रवाई में आंतकियों का साथ देने वालों को भी खासा नुकसान हुआ है। वहीं इस खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी से नीचे गिर गए।
निफ्टी-सेंसेक्स में दिखी गिरावट
सेना की प्रेस कांन्फ्रेंस के बाद शेयर बाजार में 555 अंको की गिरावट देखी गई थी। मुंबई स्थित सेंसेक्स 555 अंक और निफ्टी में 170 अंको गिरावट देखी गई। बाजार में अचानक आई गिरावट से निवेशक थोड़ा घबरा गए। हालांकि मजबूत सेसेंक्स ने कुछ ही देर में खुद को संभाल लिया।
निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं
वहीं भारत सरकार की तरफ से इस मामले में त्वरित प्रतिक्रिया आई है। नीति आयोग ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि भारत के इस कदम से देश में निवेश पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा साथ ही शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को इस हमले से घबराने की जरूरत नहीं है।
बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स
इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 144 अंको की बढ़त के साथ खुला था। मुंबई स्थित सेंसक्स 28,436.85 अंको के साथ खुला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 44 अंको की बढ़त के साथ 8,789.25 अंको पर खुला था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications