एयरटेल और जियो के बीच एक बार फिर विवाद शुरु हो चुका है। इस बार एयरटेल ने इंटरकनेक्टिंग प्वाइंट्स के मुद्दे पर रिलायंस जियो पर पलटवार किया है। एयरटेल का कहना है कि जियो अपनी परेशानियों के लिए खुद ही जिम्मेदार है। एयरटेल ने कहा कि जियो ने बिना तैयारी के ही लॉन्चिंग की और प्री लॉन्च में ही ज्यादा कस्टमर्स को जोड़ लिया, जियो के इस कदम से उसके कस्टमर्स ही परेशान हो रहे हैं।
इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स की कमी
आपको बता दे कि एयरटेल देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल ने जियो को 26 सिंतंबर को एक पत्र लिखकर बताया था कि क्षमता बढ़ाने और इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स की परेशानियों को दूर करने के बावजूद उसके सिर्फ 2484 इंटरकनेक्ट प्वाइंट ही चल सके जबकि उसके पास 3048 इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स हैं।
एयरटेल ने जियो के आरोपों को नकारा
अब एयरटेल ने अक्षम इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स के चलते जियो के आरोपों को खारिज कर दिया है। इससे पहले रिलायंस जियो ने एयरटेल पर आरोप लगाया था कि वह जियो के ग्राहकों को इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स नहीं दे रहा है। एयरटेल के अलाना आइडिया ने भी जियो की ट्रैफिक अनियमितताओं की शिकायत की थी। आइडिया ने कहा था कि टर्मिनेशन की वास्तविक लागत इंटरकनेक्ट सेटलमेंट के मौजूदा चार्ज 14 पैसे प्रतिमिनट से ज्यादा है।
ट्राई ने दिया दखल
इन कंपनियों के बीच बढ़ते विवाद के बाद ट्राई ने दखल दिया और जियो को इंटरकनेक्ट प्वाइंट मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहीं ट्राई ने यह भी कहा कि अगर कंपनियां इंटरकनेक्ट प्वाइंट्स नहीं दे रही हैं तो ये गलत है और इसके चलते मनमानी करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
जियो की 80-90 फीसदी कॉल ड्रॉप
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई ने जियो की 80-90 फीसदी कॉल ड्रॉप पर चिंता जताई है। ट्राई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अन्य टेलीकॉम कंपनियों के इस गैर जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य रवैए को लेकर बेहद सख्त है और वह इस विषय में कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ रहा है तनाव
टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ रहा है तनाव ट्राई ने माना है कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच तनाव बढ़ रहा है। एक तरफ रिलायंस जियो है तो दूसरी तरफ अन्य कंपनियां हैं जिसमें एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया शामिल हैं। इन सब के बीच इंटकनेक्ट प्वाइंट्स को लेकर विवाद है जिससे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications