हाल में सोने के दामों तेजी देखने को मिली थी लेकिन ये तेजी महज कुछ ही दिनों की थी। सोने के दाम में अब थोड़ी नरमी आई है। विदेशों में नरमी के रूख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 80 रुपए घटकर 31,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
चांदी के दाम भी गिरे
चांदी भी बिकवाली दवाब में रही। इसका भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 46,350 रुपए प्रति किलो रह गया बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर में तेजी से वैकल्पिक निवेश के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई जिसके बाद सोना दो महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक छलांग लगाने के बाद गिरावट में आ गया।
बिकावाली से घटे दाम
विदेशों में नरमी का रूख बनने से स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोने का भाव 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,333 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट से घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें प्रभावित हुई।
दिल्ली में गोल्ड रेट
राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 80-80 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,520 रुपए और 31,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शनिवार के कारोबार में इसमें 80 रुपए की तेजी आई थी।
गिन्नी का भाव स्थिर
हालांकि, गिन्नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुआ। चांदी तैयार 150 रुपए गिरकर 46,350 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 195 रुपए की गिरावट के साथ 46,620 रुपए किलो पर बंद हुई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 77,000 रुपए और बिकवाल 78,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रूख लिए पूर्ववत बंद हुआ।
More From GoodReturns

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications