इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा फिल्में भारत में ही बनती हैं। एक साल में विभिन्न भाषाओं को मिलाकर औसतन 1500 से लेकर 2000 तक फिल्में पूरे भारत में बनती हैं और रिलीज होती हैं। भारत में फिल्मों का कारोबार भी पिछले 10 वर्षों में बेहद तेजी से बढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय फिल्म उद्योग की कमाई 2020 तक 3.7 अरब डॉलर पहुंच जाएगी
3.7 अरब डॉलर तक पहुंचेगा कारोबार
भारत में तकरीबन 20 भाषा में फिल्में बनती हैं और ये अलग-अलग क्षेत्रों में अपना व्यापार करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में 100 करोड़ और 300 करोड़ का क्लब किसी भी फिल्म के लिए सफलता का पैमाना बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्व के मामले में फिल्म उद्योग की बॉक्स ऑफिस की कमाई अभी 2.1 अरब डॉलर है, जो 2020 तक 3.7 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।
यहां सुधारनी है चूक
हालांकि रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारत में फिल्मों की शुद्ध कमाई अन्य देशों से कम रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे प्रमुख कारण हैं स्तरहीन बुनियादी ढांचे, औसत टिकट कीमत, फिल्म वितरण की जटिल प्रणाली, पायरेसी, नौकरशाही और कड़ी सेंसरशिप जैसे कारण हैं।
बॉक्स ऑफिस से 74 फीसदी कमाई
भारतीय फिल्म उद्योग की कमाई में प्रमुख योगदान घरेलू बॉक्स ऑफिस से होने वाली कमाई का है, जो कि कुल उद्योग का 74 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक केबल और सेटेलाइट अधिकार और ऑनलाइन/डिजिटल राजस्व तेजी से बढ़ते क्षेत्र हैं।
बॉलीवुड का दबदबा
अगर योगदान की बात करें तो यहां बॉलीवुड का दबदबा है। भारतीय फिल्म उद्योग में बॉलीवुड की कुल कमाई सबसे ज्यादा 43 फीसदी है इसके अलावा बाकियों का कुल मिलाकर योगदान 57 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय फिल्म उद्योग की बढ़त के प्रमुख कारणों में देश में बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय और विकसित होता मध्यम वर्ग है। इसके साथ ही विजुअल इफेक्ट्स और बेहतरीन कहानियों के चलते भी कारोबार में फायदा हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications