दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी हो गयी है। मुकेश अंबानी को एक बार फिर से भारत का सबसे अमीर व्यक्ति चुना गया है। अंबानी 22.7 अरब डॉलर यानि 1,51,477 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल भी भारत के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने गुरुवार को यह इस बारे में जानकारी दी।
मुकेश अंबानी
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 59 साल के मुकेश अंबानी 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 22.7 अरब डॉलर है, जो पिछले साल 18.9 अरब डॉलर थी। इस बढ़त का सबसे बड़ा कारण ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले 12 महीने में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तेल से लेकर खुदरा कारोबार में लगी उनके समूह ने हाल ही में 4जी मोबाइल सेवाओं को लांच किया है, जो ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर तक मुफ्त है।
दिलीप सांघवी
सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरे स्थान पर प्रमुख ड्रग कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के मालिक दिलीप सांघवी है जिनकी कुल संपत्ति 16.9 अरब डॉलर है, हालांकि उनकी निजी संपत्ति में पिछले एक साल में 1.1 अरब की गिरावट आई है। यह गिरावट उनकी कंपनी के शेयरों के दाम में आई गिरावट के कारण हुई है।
हिंदूजा ब्रदर्स
फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर लंदन में रहने वाले हिंदूजा ब्रदर्स शामिल हैं। हिंदुजा बद्रर्स की इस साल यानि 2016 में कुल संपत्ति 15 अरब डॉलर है, जबकि पिछले साल यह 14.8 अरब डॉलर थी। हिंदुजा ब्रदर्स चार भाई हैं जिनके नाम श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हैं और वे बहुराष्ट्रीय कंपनी के मालिक हैं जिनका कारोबार बैंकिंग और केबल टीवी से लेकर ट्रकों और ल्यूब्रीकेंट तक है।
अजीम प्रेमजी
IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के अजीम प्रेम जी इस सूची में तीसरे स्थान से इस साल चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 15 अरब डॉलर है। उनकी IT कंपनी की कमाई में मांग में कमी के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6 फीसदी की गिरावट देखी गई।
वेणु गोपाल बंगर
सरकार की अवसंरचना को बढ़ावा देने और सभी के लिए घर उपलब्ध कराने की नीति से सीमेंट और पेंट का उत्पादन करनेवाली कंपनी के मालिक बेणु गोपाल बंगर के भाग्य बदल गए हैं और वे 5.9 अरब की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष 20 में से 14 वें स्थान पर आ गए हैं, उनके श्री सीमेंट के शेयरों में तेज वृद्धि हुई है।
आचार्य बालकृष्ण
साल 2016 के दुनिया के अमीरों की सूची की जो फोर्ब्स लिस्ट सामने आई है उसमें सबसे चौकाने वाला नाम पतंजलि के योगाचार्य आचार्य बालकृष्ण का है। वो इस लिस्ट में 48वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2016 के अमीरों की एक सूची हरुन रिपोर्ट ने तैयार का थी जिसमें बालकृष्ण 26वें स्थान पर थे।
अनिल अंबानी
वहीं मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की संपत्ति पिछले कुछ साल से नहीं बढ़ी है, जिसकी वजह से वे शीर्ष 10 अमीरों में अपनी जगह नहीं बना पाए। अनिल अंबानी को फोर्ब्स की सूची में 32वां स्थान मिला है। देश के 100 सबसे अमीरों की कुल संपत्ति में इस साल 10 फीसदी का इजाफा हुआ और 345 अरब डॉलर से बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गया।
टॉप-10
- मुकेश अंबानी
- दिलीप सांधवी
- हिंदूजा ब्रदर्स
- अजीम प्रेमजी
- पालोनजी मिस्त्री
- लक्ष्मी मित्तल
- गोदरेज परिवार
- शिव नाडर
- कुमार बिड़ला
- साइरस पूनावाला
फोर्ब्स एशिया के भारत संपादक नाजनीन करमाली ने बताया, "ब्रेक्सिट के बाद की दुनिया में भारत एक स्थिर जहाज की तरह उभरा है और इसकी अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि उनकी कंपनियों के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।"
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications