सत्या नडेला, सुंदर पिचाई, इंदिरा नुई इन सब नामों में एक समानता ये है कि ये सभी भारतीय मूल के वर्ल्ड लीडर हैं। दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों को इस वक्त भारतीय मूल के उद्यमी लीड कर रहे हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और पेप्सिको जैसी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ में हैं। आइए एक नजर डालें दुनिया के उन बड़ी कंपनियों पर जिसके CEO भारतीय हैं।
सुंदर पिचाई (गूगल)
आज के दौर में चीजों खोजी नहीं जाती हैं बल्कि गूगल की जाती हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल के CEO एक भारतीय हैं। भारतीय मूल के युवा उद्यमी सुंदर पिचाई गूगल के CEO हैं उन्हें अगस्त 2015 में गूगल का CEO नियुक्त किया गया। सुंदर पिचाई IIT से पासआउट हैं और उन्होंने 2004 से गूगल में कार्य शुरु किया था। सुंदर पिचाई की प्रतिभा और क्षमता से गूगल के फांउडर लैरी पेज भी प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि सुंदर पिचाई गूगल के CEO हैं।
सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट)
सत्या नडेला दुनिया की जानी-मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के CEO हैं। सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था और वह मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन में पढ़ाई की। सत्या इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और काफी समय तक माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े रहने के बाद उन्हें 2014 में कंपनी का CEO नियुक्त किया गया। 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने से पहले वह सन माइक्रोसिस्टम्स के लिए काम कर रहे थे।
राजीव सूरी (नोकिया)
राजीव का जन्म 10 अक्टूबर 1967 को भारत में हुआ था। उनके माता का नाम आशा और पिता का नाम यशपाल सूरी है। मोबाइल कारोबार कम्पनी नोकिया सोल्यूशन्स एण्ड नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनके पास सिंगापुर की नागरिकता है। राजीव फिलहाल हेलसिंकी, फिनलैंड में रहते हैं। खास बात यह है कि राजीव ने न तो एमबीए न ही कोई पीजी डिग्री है। बेहतरीन मैनेजरियल स्किल्स के दम वह टॉप पर पहुंचे हैं।
इंदिरा नुई (पेप्सिको)
भारतीय मूल की चेन्नई में जन्मी इंदिरा नुई वर्तमान में पेप्सिको कंपनी की सीईओ हैं। 50 वर्षीय इंदिरा नुई 2006 से अमेरिका की कंपनी पेप्सिको से जड़ी हुई हैं। इंदिरा नुई के नेतृत्व में पेप्सिको ने क्वेकर ओट्स और ट्रॉपिकाना जूस का सफलापूर्वक अधिग्रहण किया। जॉन्सन एंड जॉन्सन कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वालीं इंद्रा को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने दो बार दुनिया की सबसे प्रभावशाली बिजनेस वुमन की थी। इंदिरा नुई IIM कोलकाता से पासआउट हैं।
शंतानु नारायण (एडोब)
एडोब सिस्टम के सीईओ शांतनु नारायण ने भी सत्या नडेला की तरह हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की है। नारायण ने अपने करियर की शुरुआत एप्पल के साथ की। अडोबी में वह ग्लोबल ऑपरेशंस, प्रॉडक्ट रिसर्च और डेवलपमेंट, मार्केटिंग व कॉर्पोरेट डेवेलपमेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं।
दिनेश पॉलीवाल (हरमन इंटरनेशनल)
उत्तरप्रदेश के आगरा में जन्मे दिनेश पॉलीवाल अमेरिकी कंपनी हरमन इंटरनेशल के चेयरमैन और सीईओ हैं। ये कंपनी ऑडियो और मनोरंजन से जुड़े सामान बनाने वाली कंपनी है। दिनेश पॉलीवाल ने IIT रुड़की से पढ़ाई की है और ऑस्ट्रेलिया, चीन, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 22 साल तक बहुराष्ट्रीय कंपनी एबीबी परिषद से ग्लोबाल मार्केट एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहे।
अजयपाल सिंह बंगा (मास्टरकार्ड)
अमेरिकन फाइनेंशियल सर्विसेस को-ऑरपोरेशन कंपनी मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध सेंट स्टीफेन कॉलेज से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली और फिर अहमदाबाद के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए का कोर्स पूरा किया। बंगा को जुलाई 2010 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह एशिया पैसिफिक के सिटीग्रुप के सीईओ थे। बंगा ने अपना कॅरियर 1981 में नेस्ले के साथ शुरू किया था, जहां इन्होंने 13 साल नौकरी की।
इवान मेनेजेस (डियाजियो)
भारतीय मूल के इवान मेनेजिस को ब्रिटेन की शराब कंपनी डियाजियो का 7 मई 2013 को सीईओ नियुक्त किया गया। वह डियाजियो से पहले नेस्ले, बेज-एलेन एंड हैमिल्टन और वर्लपूल में काम कर चुके हैं। ब्रिटिश कंपनी डियाजियो के सीईओ ने आईआईएम हैदराबाद से मास्टर डिग्री हासिल की है। डियाजियो दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications