देश में सुरा के शौकीनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आश्चर्य की बात है भारत में युवा बड़ी ही तेजी से शराब के शौकीन होते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में अलग-अलग राज्यों में शराब पीने की उम्र में बड़ा अंतर है। दिल्ली में 25 वर्ष है तो गोवा में 18 वर्ष है। वहीं भारत के दो राज्य बिहार और गुजरात ऐसे राज्य हैं जहां शराबबंदी है।
विदेशी शराब की खपत बढ़ी
दो बड़े राज्यों में शराब बंदी होने के बावजूद लोगों में विदेशी शराब खासकर कि व्हिस्की और स्कॉच पीने का चलन बड़ी ही तेजी से बढ़ा है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में स्कॉच और व्हिस्की का आयात 28 फीसदी तक बढ़ गया है।
41 फीसदी खपत बढ़ी
स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन एसडब्ल्यूए के आंकड़ों के अनुसार 4.1 करोड़ बोतलों के साथ भारत स्कॉच का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार बन गया है। भारत में स्कॉच बिक्री में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस मामल में फ्रांस पहले जबकि अमेरिका दूसरे स्थान पर है।
28 फीसदी बढ़ा आयात
एसोसिएशन के अनुसार, भारत को निर्यात मूल्य के हिसाब से 28 प्रतिशत बढक़ 4.3 करोड़ पौंड रहा। इसके अनुसार विदेशों में बिकने वाली स्कॉच व्हिस्की की मात्रा में 2013 के बाद पहली बार बढ़ोतरी हुई है और इसमें बड़ा योगदान भारत को निर्यात में अच्छी खासी वृद्धि का है।
भारत का शराब बाजार बढ़ा
इसके साथ ही एसोसिएशन ने स्कॉच व्हिस्की के लिहाज से भारतीय बाजार में उपलब्ध संभावनाओं के समुचित दोहन की मांग की है। एसोसिएश चाहती है कि भारत में शराब लिकर पर सीमा शुल्क में कमी करवाने में ब्रिटेन की सरकार मदद करे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
