प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल अप्रैल 2017 से देश में जीएसटी किसी भी हालत में लागू कराना चाह रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय पर पूरे कर लिए जाएं ताकि जीएसटी को 1 अप्रैल 2017 से लागू किया जा सके।
लगातार हो रही है बैठ
पीएम मोदी ने जीएसटी के लागू करने की तारीख बढ़ाने से स्पष्ट मना कर दिया है। इसके लिए पीएम मोदी ने 14 सिंतबर को जीएसटी लागू करने की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि 1 अप्रैल 2017 से देश में जीएसटी लागू हो सकता है या नहीं।
पीएम और वित्तमंत्री शामिल
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशें लागू करने के लिए लगातार बैठकें करनी होंगी। जीएसटी परिषद को मॉडल जीएसटी कानून और जीएसटी दरों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सिफारिश देनी है। जीएसटी परिषद की बैठक में पीएम मोदी के अलावा वित्तमंत्री अरुण जेटली, प्रधानमंत्री कार्यलाय व वित्तमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
जीएसटी के गठन प्रक्रिया और काम-काज को मिली मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 12 सिंतबर को मंत्रिमंडल के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में जीएसटी परिषद के गठन प्रक्रिया और कामकाज को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने जीएसटी सचिवालय के गठन और अधिकारियों पर भी फैसला किया जो परिषद के फैसलों को लागू करेंगे।
एक अप्रैल 2017 है डेडलाइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जीएसटी हर हाल में अपनी डेडलाइन 1 अप्रैल 2017 से लागू हो जानी चाहिए। कल वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त राज्य मंत्री और पीएमओ में आला अधिकारी के साथ हाई लेवल मीटिंग में जीएसटी मॉडल कानून के अलावा जीएसटी से जुड़े कई अहम मसलों पर बात हुई।
जीएसटी की राह में कई रोड़े
मीटिंग में पीएम ने ये भी पूछा कि जीएसटी को लेकर केंद्र और राज्य में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बात कितनी आगे बढ़ी है। इस बीच इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने कहा है कि जीएसटी की राह में अभी कई रोड़े हैं, लेकिन उन्होंने ये भरोसा भी जताया है कि जीएसटी समय पर लागू होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications