आज के दौर में बैंकिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है ऐसे में बैंक भी अब ऐसे छात्रों को प्लेसमेंट दे रहे हैं जो नई तकनीक और बैंकिंग के तमाम नए स्वरूपों से वाकिफ हों। हाल ही में एक्सिस बैंक ने देश के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता किया है जिसके अंतरगत वह विश्वविद्यालय में 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स कराएगा।
बीएचयू और एक्सिस बैंक ने मिलाया हाथ
इस कोर्स में बैंक कॉमर्स फैकल्टी के साथ मिलकर एमकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम, कोर्स डिजाइन, ई-लर्निंस माड्यूल आदि विकसित करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सर्टिफाइड कोर्स को छात्रों के लिए भारत की बैंकिंग प्रणाली को समझाने और सिखाने के मकसद से विकसित किया गया है।
प्रोफेशनल छात्र तैयार करना मकसद
इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार किया जाएगा। एक्सिस बैंक हर सेमेस्टर के खत्म होने से पहले बैंकिंग और बीमा के संबंध में डोमेन एक्सपर्ट के माध्यम से सेमिनार आयोजित करेगा। बकौल एक्सिस बैंक प्रतिनिधि, बैंक का उद्देश्य योग्य और प्रोफेशनल छात्र तैयार करना है।
ऑन द जॉब ट्रेनिंग
इस कोर्स का पहला बैच 2016-17 से शुरू हो रहा है। कोर्स के माध्यम से ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे छात्र बैंकिंग सेक्टर में आए बदलाव और उसके नए नजरिए को समझ सकें। इसके अंतरगत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और एक्सिस बैंक एमकॉम, मास्टर ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट,मास्टर ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (रिस्क एंड इंश्योरेंश) और मास्टर ऑफ फॉरेन ट्रेड जैसे विषय पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाएगा।
बीएचयू भी तैयार
इस कोर्स के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भी पूरी तरह तैयार है, विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स प्रोफेसर एआर त्रिपाठी ने बताया कि आज के दौर में कॉमर्स सेक्टर में बढ़ती अहमियत के चलते उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए बैंक के सहयोग से ये पाठ्यक्रम तैयार किए हैं, जिसके जरिए छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र का जरूरी ज्ञान और उसके संबंध में छात्रों की स्किल डेवलप की जाएगी।
इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए छात्र बनारस हिंदू विश्विविद्यालय की साइट पर जाकर पूरा विवरण देख सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications