दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी पर महाराष्ट्र सरकार का 1578 करोड़ रुपए बकाया है। यह रकम बतौर प्रीमियम मुंबई मेट्रोपोलिटियन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि MMRDA को देना है। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है।
RTI में हुआ खुलासा
आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने MMRDA से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के सभी लीजधारकों के बकाया राशि के बारे में जानकारी मांगी थी। इसी के बाद यह जानकारी सामने आई जिसमें मुकेश अंबानी पर 1576 करोड़ रुपए के बकाए के बारे में पता चला।
हाल ही में लॉन्च की सस्ती मोबाइल सेवा स्कीम
आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश में सबसे सस्ती टेलीकॉम सेवा रिलायंस जियो को लॉन्च किया है। जिसके अंतरगत सभी कॉल और 4जी डाटा यूज 31 दिसंबर तक पूरी तरह से फ्री हैं।
1576 करोड़ रुपए का कर्ज
विशेषज्ञों की राय के मुताबिक रिलायंस जियो से अंबानी को दूरगामी फायदा हो सकता है। फिलहाल जियो का लक्ष्य अगले एक वर्ष में 10 करोड़ लोगों को अपना ग्राहक बनाना है। वहीं इस देनदारी के सामने आने के बाद मुकेश अंबानी पर तमाम सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह फ्री टेलीकॉम सेवा दे सकते हैं तो फिर 1576 करोड़ का बकाया क्यों नहीं चुका रहे हैं।
सबसे ज्यादा बकाया रिलायंस इंडस्ट्रीज का
आपको बता दें कि अब तक MMRDA ने कुल 19 मामलों में समय सीमा बढ़ाई है। इस राशि के लिए प्रीमियम 2055 करोड़ 67 लाख 92 हजार 876 रुपए है। अभी तक इसमें से केवल 426 करोड़98 लाख 44 हजार 941 रुपए चुकाए गए हैं। बकाया 1628 करोड़ 68 लाख 47 हजार 935 रुपए में अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर 1576 रुपए 90 लाख 72 हजार 840 रुपए का बकाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications