कावेरी जल विवाद के चलते पूरे कर्नाटक को हजारो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है सिर्फ बैंगलुरू में ही ये नुकसान करीब 22,000 से 25 हजार करोड़ रुपए हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान बैंगलोर को लेकर हुआ। बंद के दौरान हुई हिंसा ने बैंगलुरू के आईटी हब और सिलिकॉन वैली जैसे तमगे पर बड़ा धब्बा लगाया। हिंसा और आगजनी की वजह से बैंगलुरू की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
सिर्फ बैंगलुरू में हजारो करोड़ का नुकसान !
एसोसिएट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया ने बैंगलुरू समेत पूरे कर्नाटक में हुए हिंसक प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है साथ ही बंद के दौरान हुई आगजनी की निंदा भी की है। एसोचैम ने बंद के दौरान हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि, कावेर विवाद से संबंधित हिंसा के कारण महत्वपूर्ण शहरी और बुनियादी ढांचे को बड़ी भारी क्षति पहुंचाई गई है, जिसके कारण रेल, परिवहन, सड़क यातायात, हवाई परिवहन, में रुकावट के चलते और कार्यालयों में बंद होने के कारण सिर्फ बैंगलुरू शहर को ही 22 हजार से 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
एसोचैम ने जताई चिंता
एसोचैम ने चिंता जताते हुए कहा कि इससे बैंगलुरू की सिलिकॉन वैली की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दें कि बंद के दौरान अमेरिकी कान्सुलेट ने अपने नागरिकों को बैंगलोर ना जाने की हिदायत दी थी। इसके बाद तमाम लोगों ने प्रदर्शकारियों की हिंसा की निंदा की और कहा कि बैंगलुरू ने जो रुतबा पिछले 30 सालों में अर्जित किया था वह कुछ घंटों की हिंसा में खत्म हो गया।
सिलिकॉन वैली की छवि हुई चकनाचूर !
एसोचैम ने कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "राज्य की राजधानी और कर्नाटक के अन्य भागों में हिंसा से भारत की सिलिकॉन वैली कहे जानेवाले बेंगलुरू की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जहां फॉर्च्यून-500 में लिस्टेड अधिकतर कंपनियां हैं, जिस तरह से हिसा की घटनाएं हुई हैं, उससे व्यापार और उद्योग जगत का मनोबल गिरा है, भारत ने जो छवि बैंगलुरू के माध्यम से 'सिलिकॉन वैली' की बनाई थी, वह चूर-चूर हो गई है।"
कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं
एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा, "कर्नाटक और तमिलनाडु में अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति में कानून और व्यवस्था से समझौता करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, जबकि पानी एक बुनियादी आवश्यकता है और एक भावनात्मक मुद्दा है, शरारती तत्व इस स्थिति का लाभ उठा रहे हैं।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
