पेप्सीको की चेयरमैन इंदिरा नुई के नाम से हर कोई वाकिफ है। इंदिरा नुई पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन हैं और साल 2016 में उन्हें दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक माना गया है। फॉर्चून ने अपनी एक सूची में भारतीय मूल की इंदिरा नुई को दुनिया की दूसरी सबसे ताकवर महिला शख्सियत करार दिया है।

इंदिरा नुई एक मात्र भारतीय हैं जिन्हें इस सूची में जगह मिली है। फॉर्चून ने 51 लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा को पहला स्थान मिला है। वहीं इंदिरा नुई को दूसरा स्थान दिया गया है।
इंदिरा नुई ने जब से पेप्सिको की कमान संभाली है, तब से वह फॉर्चून की लिस्ट में शामिल हैं। इससे पहले साल 2015 में वह दूसरे स्थान पर थीं, जबकि साल 2014 में वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा ने लगातार अपनी जगह बनाए रखी और वह 2015 और इस वर्ष 2016 में भी पहले स्थान पर हैं। इस सूची में दुनिया की प्रमुख कंपनियों की 22 सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इस साल की सूची में 9 ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार सूची में शामिल हुई हैं। पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।
पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 फीसदी से बढ़कर 155 अरब डॉलर हो गया है। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई थी। पेप्सीको की 2015 में बिक्री 5 फीसदी घटी, जबकि उसका लाभ 13 फीसदी घटा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
