भारत में तेजी से बढ़ते एयरलाइन्स बाजार पर तमाम विमान कंपनियों की नजर है। इसी का कारण है कि आए दिन देश में बेहद कम कीमतों पर हवाई यात्रा का ऑफर विमान कंपनियां देती रहती हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनी एयर एशिया ने 899 रुपए में घरेलू यात्रा करने का ऑफर दिया है। वहीं अब एक अन्य विमान कंपनी विस्तारा भी बेहद कम कीमतों पर विमान यात्रा का ऑफर दे रही हैं।

949 में हवाई जहाज का टिकट
घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा ने अपने हवाई किरायों में छूट की घोषणा की है। ये छूट इकॉनमी क्लास की टिकटों पर है और इसके तहत घोषित किरायों में सभी कर शामिल हैं। डिस्काउंट वाले टिकट की कीमत 949 रुपए से शुरू होती है।
10 सितंबर तक होगी बुकिंग
विस्तारा के इस ऑफर के तहत बुकिंग 10 सितंबर तक खुली रहेगी। यह 12 सितंबर से 30 सितंबर तक की यात्राओं के लिए है। 949 रुपए का ऑफर जम्मू-श्रीनगर रूट पर है। विस्तारा के इस ऑफर के तहत, गोवा- मुंबई रूट की टिकट 1099 से शुरू है, दिल्ली लखनऊ रूट की 1399 रुपए, गुवाहाटी- बंगडोरा की 1699 रुपए की, दिल्ली- चंडीगढ़ की 1799 रुपए और दिल्ली- वाराणसी की 1899 रुपए की है।
एयर एशिया बनाम विस्तारा एयरलाइन्स
विस्तारा कंपनी में 51 फीसदी शेयर टाटा ग्रुप के हैं। विस्तारा ने इस ऑफर के तहत सीटों की संख्या नहीं बताई है। वैसे बता दें कि विस्तारा की ही तरह एक और एयरलाइन कंपनी हवाई किरायों में छूट का ऑफर दे रही है। एयर एशिया 5 सितंबर से लेकर 11 सितंबर के बीच की गई टिकट बुकिंग पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही हैं। यह डिस्काउंट लेने के लिए आपको या तो इनकी वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करनी होगी या फिर इनके ऐप के जरिए।
एयर एशिया का ऑफर
इस ऑफर के तहत 899 रुपए (सभी शुल्क सहित) से टिकट खरीदे जा सकते है। टिकट बुकिंग का यह ऑफर 11 सितंबर तक खुला रहेगा। मगर ध्यान रहे कि यह ऑफर 6 फरवरी 2017 से लेकर 28 अक्टूबर 2017 तक की यात्राओं के लिए है। 599 रुपए के टिकट वाला ऑफर गुवाहाटी- इंफाल के रूट पर है। एयर एशिया के इस ऑफर के तहत, बेंगलुरु-कोच्चि के रूट के लिए टिकट 899 रुपए से शुरू हैं, बेंगलुरु गोवा के लिए 1099 रुपए और बेंगलुरु-विशाखापट्टनम के लिए 1199 रुपए, बेंगलुरु- नई दिल्ली के लिए 2299 रुपए और बेंगलुरु-पुणे के लिए 1299 रुपए से टिकट शुरू हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
