अब 15 हजार नहीं बल्कि 21 हजार रुपए तक सैलरी पाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में होंगे। अभी तक सिर्फ 15 हजार रुपए सैलरी पाने वाले कर्मचारी ही ESIC के दायरे मे आते थे।
वेतन सीमा में इजाफा
मंगलवार को ESIC के डॉयरेक्टर बोर्ड की मीटिंग हुई। जिसमें उन कर्मचारियों की सदस्यता को बरकार रखने के लिए विकल्प तैयार का फैसला किया गया, जिनका वेतन 21000 रुपए मासिक की सीमा से ज्यादा है। जो कर्मचारी ESIC की योजना के दायरे में आते हैं, अगर उनका वेतन निर्धारित सीमा से अधिक है तो उनकी सदस्यता और बीमा कवर खत्म हो जाएगा।
1 अक्टूबर से लागू होगा फैसला
मीटिंग के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री और ESIC के चेयरमैन बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि ESIC ने वेतन सीमा 15000 रुपए से बढ़ाकर 21000 रुपए करने का फैसला किया है। ये दोनों फैसले एक अक्टूबर से लागू होंगे। सीमा बढ़ाए जाने के फैसले से 50 लाख अतिरिक्त सदस्यों को ESIC के दायरे में लाने में मदद मिलेगी।
2.6 करोड़ लोग ESIC की योजना में
फिलहाल ESIC की योजना में 2.6 करोड़ लोग है। अगर एक परिवार में चार सदस्य मान लिया जाए तो कुल मिलाकर 10 करोड़ लोग इसके अंतर्गत आते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने अकुशल गैर-कृषि कामगारों के लिये न्यूनतम मजदूरी 42 प्रतिशत बढ़ाकर 350 रुपए प्रतिदिन कर दी है।
न्यूनतम वेतन बढ़ने से भी हुआ इजाफा
पहले यह मजदूरी 246 रुपए थी। ESIC ने सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन बढ़ाये जाने के मद्देनजर अपने दायरे में आने वालों की वेतन सीमा 40 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। ESIC के निदेशक मंडल की बैठक में मौजूदा उन बीमित व्यक्तियों की सदस्यता बरकरार रखने का विकल्प देने का भी फैसला किया गया जिनकी वेतन सीमा से अधिक हो गया। निर्णय एक अक्तूबर से प्रभाव में आएगा।
स्वास्थ्य बीमा का फायदा
यहां ESIC निदेशक मंडल की बैठक के बाद श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘ESIC ने वेतन सीमा 15,000 रुपए से बढ़ाकर 21,000 रुपए करने का फैसला किया है।'' श्रम मंत्री ESIC बोर्ड के चेयरमैन हैं। अब जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन 21,000 रुपए है, वे ESIC के स्वास्थ्य बीमा दायरे में आएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
