बाजार ने नए आरबीआई गवर्नर का अपने ही अंदाज में स्वागत किया है। मंगलवार को बाजार मजबूत उछाल के साथ खुला और बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 445.91 अंकों की तेजी के साथ 28,978.02 पर और निफ्टी 133.35 अंकों की तेजी के साथ 8,943.00 पर बंद हुआ।

बाजार की हलचल
- मंगलवार सुबह बाजार 150 अंको की बढ़त के साथ खुला
- बाजार ने 29 हजार का जादुई आंकड़ा छुआ
- बैंकिंग, वित्त, उद्योग, ऑटो समेत सभी सेक्टर्स में दिखी तेजी
- वहीं शाम होते-होते बाजार 1.56 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स ने छुआ 29 हजार का जादुई आंकड़ा
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 99.16 अंकों की तेजी के साथ 28,631.27 पर खुला और 445.91 अंकों या 1.56 फीसदी तेजी के साथ 28,978.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,013.40 के ऊपरी और 28,631.27 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी में भी दिखी तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 43.05 अंकों की तेजी के साथ 8,852.70 पर खुला और 133.35 अंकों या 1.51 फीसदी तेजी के साथ 8,943.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,950.85 के ऊपरी और 8,848.45 के निचले स्तर को छुआ।
सभी सेक्टर्स में दिखा उछाल
बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 243.18 अंकों की तेजी के साथ 13,474.12 पर और स्मॉलकैप 120.28 अंकों की तेजी के साथ 12,764.34 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (2.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.94 फीसदी), वाहन (2.83 फीसदी), औद्योगिक (2.22 फीसदी) और वित्त (2.17 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
