देशभर में शराब बंदी को लेकर हो रही चर्चा में अब उद्योगपति भी कूद पड़े हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में नितीश कुमार की सरकार ने शराब बंदी लागू की है और राज्य में कहीं भी देशी या फिर अंग्रेजी शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। वहीं अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी पंजाब चुनावों के मद्देनजर पंजाब में शराब बंदी लागू करने की बात कह रही है।

शराब बंदी गलत : गोदरेज
इन सबके बीच मशहूर उद्योगपति आदि गोदरेज ने शराबबंदी का यह कहते हुए विरोध किया कि यह सफल नहीं होगा और इसे लागू करना बेकार है। आपको बता दें कि आदि गोदरेज, गोदरेज समूह के अध्यक्ष हैं साथ ही यह कंपनी दुनिया भर में अपने घरेलू उपकरणो (फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी आदि) की प्रमुख उत्पादक और आपुर्तिकर्ता है।
सफल नहीं होती शराब बंदी : गोदरेज
बिहार में मद्यनिषेध के संबंध पूछने पर गोदरेह समूह के अध्यक्ष ने कहा, 'मैं शराबबंदी के खिलाफ हूं।' भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'मैं सामाजिक मुद्दों का विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन यह सफल नहीं होता'।
शराब बंदी लागू करना बेकार काम : गोदरेज
उन्होंने कहा, 'जब अमेरिका में भी शराबबंदी थी तो इसके कारण गिरोह आदि बने। भारत में भी शराबबंदी सफल नहीं रही है। शराबबंदी लागू करना बेकार का काम है। मुझे नहीं लगता कि हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए'। एक सवाल के जवाब में गोदरेज ने भारत में चुनाव के लिए सरकारी वित्तपोषण का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'हां, मेरे विचार से इससे भ्रष्टाचार कम होगा'।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
