बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 2016 में कोई फिल्म नहीं आ रही है फिर भी वह हर दिन करोड़ो की कमाई कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से हटकर विज्ञापन पर ध्यान दे रही हैं और वह सरकारी एड कैंपेन भी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा असम की सरकार के लिए एक विज्ञापन शूट कर रही थीं और इसके लिए उनकी एक दिन की फीस 1.5 करोड़ रुपए भी तय हुई थी, पर बाद में असम सरकार ने प्रियंका के एड शूट और फीस को लेकर एक पत्र जारी किया।
देसी गर्ल की फीस के चर्चे
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को असम का ब्रांड एंबेस्डर बनाने की खबरे सामने आई थीं। जिसके तहत प्रियंका को राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक एड कैंपेन शूट करना है। इस एड कैंपेन के लिए असम सरकार प्रियंका चोपड़ा को प्रतिदिन 1.5 करोड़ रुपए का मेहनताना देने की खबरें थी। हाल ही में असम में बाढ़ आई थी और असम सरकार के पास फंड का कमी थी फिर भी सरकार राज्य के टूरिज्म को स्थिर रखने और बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही थी। असम के रेवेन्यू का प्रमुख जरिया टूरिज्म ही है।
10 के एड शूट की खबरें
खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा असम सरकार को जो विज्ञापन शूट कर रही हैं वह 10 दिन में शूट होगा। इसके लिए प्रतिदिन के हिसाब से प्रियंका को 1.5 करोड़ रुपए की फीस दी जाएगी। मतलब कि प्रियंका 10 दिन में 15 करोड़ रुपए की फीस लेंगी। ये फीस शायद उनकी एक फिल्म साइन करने की फीस से भी ज्यादा है।
कई कंपनियों के लिए एड शूट करती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा कई बड़ी और नामी कंपनियों की ब्रांड एंबेस्डर हैं। फिलहाल प्रियंका के पास पेप्सी, नेस्ले, कोलगेट जैसे ब्रांड हैं साथ ही प्रियंका भारत सरकार की इंक्रेडिबल इंडिया प्रोग्राम के लिए भी विज्ञापन शूट करती हैं।
असम सरकार का स्पष्टीकरण
ये खबर सामने आने के बाद असम सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। असम सरकार के पर्यटन विभाग ने एक लेटर जारी किया है जिससे सारी बाते साफ हो गई हैं। विभाग ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से असम पर्यटन के लिए एड शूट के लिए संपर्क किया था लेकिन प्रियंका ने फीस को लेकर कुछ भी नहीं कहा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अभी भारत में नहीं है और वह दिसंबर के अंत तक भारत आएंगी ऐसे में उनका एड शूट और फीस की संभावनाएं पूरी तरह से गलत हैं। हो सकता है कि असम सरकार अब किसी अन्य बॉलीवुड कलाकार से ये ऐड शूट करवाए।
बॉलीवुड की एड क्वीन कौन ?
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच नंबर वन बनने की रेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक ब्रांड के विज्ञापन के लिए 2 करोड़ रुपए प्रतिदिन और 7.5 करोड़ रुपए ब्रांड एंडोर्समेंट डील के लिए लेती हैं। दीपिका के पास इन दिनों नैस्कैफे, टीसो, मेबेलिन जैसे ब्रांड हैं।
एक दिन के एड शूट के करोड़ो
इन दोनों एक्ट्रेसेस के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां है जो करोड़ों में विज्ञापन शूट करती हैं। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन एक दिन के हिसाब से 1.5 से 1.7 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं, ऐश के पास लॉरिएल और नक्षत्र डायमंड जूलरी जैसी कंपनियां हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ एक एड शूट का प्रतिदिन के हिसाब से 1.2 से 1.7 करोड़ रुपए तक की फीस लेती हैं। अनुष्का शर्मा 60-70 लाख रुपए, करीना कपूर 2 करोड़ रुपए और आलिया भट्ट 1 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस लेती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications