देश के शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 120.41 अंकों की तेजी के साथ 27,902.66 पर और निफ्टी 34.90 अंकों की तेजी के साथ 8,607.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.01 अंकों की तेजी के साथ 27,827.26 पर खुला और 120.41 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 27,902.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,952.85 के ऊपरी और 27,698.71 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (4.18 फीसदी), रिलायंस (2.85 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.81 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.10 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (1.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे विप्रो (2.33 फीसदी), ल्यूपिन (2.15 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.55 फीसदी), टीसीएस (1.09 फीसदी) और एशियन पेंट्स (1.06 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 11.2 अंकों की तेजी के साथ 8,583.75 पर खुला और 34.90 अंकों या 0.41 फीसदी तेजी के साथ 8,607.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,622.00 के ऊपरी और 8,543.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 64.18 अंकों की तेजी के साथ 13,064.33 पर और स्मॉलकैप 11.69 अंकों की तेजी के साथ 12,498.81 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.44 फीसदी), औद्योगिक (1.44 फीसदी), ऊर्जा (1.36 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.17 फीसदी) और धातु (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (0.89 फीसदी), दूरसंचार (0.81 फीसदी), रियल्टी (0.81 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.29 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,216 शेयरों में तेजी और 1,465 में गिरावट रही, जबकि 206 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इनपुट- IANS
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications