वाणिज्यिक खंड में खरीद से उत्साहित भारतीय टैबलेट बाजार में वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 14.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि पहली तिमाही में इसकी रफ्तार थोड़ी कम रही थी।

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल 9.8 लाख टैबलेट की बिक्री हुई, जिसमें स्लेट आकार वाले और कीबोर्ड अलग होने वाले दोनों तरह के टैबलेट शामिल हैं।
यह संख्या पिछली तिमाही की तुलना में 14.4 फीसदी अधिक है, जबकि सालाना आधार पर यह 5.6 फीसदी कम है।
आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) कार्तिक जे. ने बताया, "उपभोक्ता वर्ग में टैबलेट की खरीदारी में सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 12.5 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि वाणिज्यिक खंड में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है।"
भारत में बेचे जाने एक तिहाई टैबलेट की कीमत 150 डॉलर से कम होती है और यहां ज्यादातर डाटाविंड, आईबॉल, मैक्रोमैक्स और लेनेवो ब्रांड की बिक्री देखी गई।
वहीं 150 से 300 डॉलर की कीमत वाली टैबलेट के खंड में सबसे अधिक सैमसंग ब्रांड की बिक्री होती है। जबकि 300 डॉलर से अधिक कीमत वाली प्रीमीयम टैबलेट के खंड में एपल शीर्ष पर है और उसकी आईपैड एयर 2 की बिक्री सबसे अधिक होती है।
वहीं, वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टैबलेट बाजार की कुल बिक्री में डाटाविंड शीर्ष स्थान पर एक बार फिर बरकरार रही है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 27.5 फीसदी है। सैमसंग दूसरे स्थान पर रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 14.7 फीसदी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
