समाचार और मनोरंजन आज के दौर में व्यापार जगत के दो सबसे बड़े और अचूक हथियार हैं। देश में तमाम मीडिया और प्रसारण घराने हैं जो साल-दर-साल हजारों-हजार करोड़ का रेवेन्यू कमा रहे हैं। बेहतर आमदनी से ये घराने वैश्विक रूप से अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
बदलते वक्त में इन्होंने भी खुद में बदलाव किए हैं और डिजिटल दुनिया में अपनी पैठ बना रहे हैं। भारत में तमाम बड़े प्रतिष्ठान हैं जो समाचार या फिर प्रसारण सेवा से जुड़े हैं साथ ही देश की अर्थव्यवस्था और सामाज हित में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स देखें देश के 10 बड़े प्रतिष्ठित समाचार और प्रसारण संस्थान
जी टीवी
सन् 1982 में जी मीडिया कंपनी की शुरुआत हुई। पहले इसे जी टेलीफिल्म्स के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइसेस दुनिया में हिंदी की सबसे बड़ी प्रसारण कंपनी है। इसके जरिए दुनिया भर में लोग हिंदी फिल्म, सीरीयल्स और गाने आदि से अपना मनोरंजन करते हैं।
जी ग्रुप ने कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान के चर्चित सीरियल्स के भारत समेत पूरी दुनिया में प्रसारण के लिए जी जिंदगी नाम का नया चैनल शुरू किया था। इस चैनल पर आने वाले सीरीयल्स की भारत में खूब पसंद किया गया था।
जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइसेस के पास सिटी केबल में 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। शिक्षा के क्षेत्र में जी समूह ने जी इंट्रैक्टिव लर्निंग सिस्टम लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई है साथ ही फिल्मों के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए जी मोशन पिक्चर्स नाम की कंपनी है।
1999-2000 के दौरान कपंनी ने कुछ बड़े अधिग्रहण और विलय किए जिसमें कुछ क्षेत्रीय चैनल समेत ETC और 9XM जैसे मनोरंजन चैनल भी शामिल थे।
नेट प्रॉफिट : 831.77 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 3426.18 करोड़ रुपए
सन टीवी
सन टीवी की शुरुआत 1985 में हुई। शुरुआत में यह सिर्फ तमिल भाषा के लिए शुरुआ हुआ था लेकिन बाद में चैनल ने अन्य दक्षिण भाषाओं तेलुगू, कन्नड़, मलायलम में भी अपना प्रसारण शुरू किया। बाद में कंपनी ने अपने कुछ अन्य प्रसिद्ध चैनल भी शुरु किए जिसमें, KTV, जेमिनी TV, जेमिनी न्यूज, जेमिनी म्युजिक, जेमिनी केबल विजन, सन म्यूजिक, सूर्या टीवी, तेजा न्यूज, उदया मूवीज आदि।
सन नेटवर्क देश के उन चुनिंदा मीडिया और प्रसारण कंपनियों में से एक है जिसके पास अपना खुद का अर्थ स्टेशन है। सन कंपनी का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका, एशिया, दक्षिण अफ्रीका में भी होता है। कंपनी ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलायलम भाषा में बेस्ट चैनल का इंडियन टेलीविजन अवार्ड जीता है।
नेट प्रॉफिट : 737.23 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 2243.62 करोड़ रुपए
डीबी कॉर्प लिमिटेड
डीबी कॉर्प लिमिटेड की प्रमुख पहचान उसके हिंदी समाचर पत्र दैनिक भास्कर है। हिंदी के अलावा ये समाचार पत्र अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। गुजराती में दिव्य भास्कर, मराठी में दैनिक दिव्य मराठी, बिजनेस समाचार के लिए बिजनेस भास्कर समाचार पत्र हैं। वर्तमान समय में कंपनी की कमान सुधीर अग्रवाल के हाथों में है।
डीबी कॉर्प लिमिटेड 1995 में स्थापित हुई थी। तब यह कंपनी मल्टी टेक एनर्जी लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। कंपनी की तरफ से एक मासिक मैगजीन भी प्रकाशित होती है जिसका नाम अहा! जिंदगी है। यह मैगजीन जीवन दर्शन पर आधारित है। इसके अलावा कंपनी का एक एफएम रेडियो चैनल है जो माय एफएम नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय है। माय एफएम का प्रसारण देश के 17 शहरों में होता है जिसमें भोपाल, जयपुर, अमहदाबाद, इंदौर, उदयपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
नेट प्रॉफिट : 316.98 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 2009 करोड़ रुपए
जागरण प्रकाशन लिमिटेड
देश के बड़े और पुराने अखबार समूहों में से एक जागरण प्रकाशन भी है। जागरण प्रकाशन 1975 में प्रकाश में आया। कंपनी को मुख्य रुप से उसके अखबार दैनिक जागरण के कारण जाना जाता है। जागरण कंपनी अपने अखबार को भारत का सबसे बड़ा हिंदी दैनिक होने का दावा करती है।
अखबार के अलावा, डिजिटल मीडिया में भी जागरण प्रकाशन है जहां जागरण डॉट कॉम नाम से इस समूह का न्यूज पोर्टल है। इसके अलावा कंपनी ने डिजिटल मीडिया में अपनी पहुंच बनाने के लिए 2007 में याहू डॉट कॉम के साथ टाइअप किया।
कंपनी की भागीदारी बाहरी क्षत्रों में विज्ञापन करने और इवेंट मैनेजमेंट सर्विस देने में भी है।
नेट प्रॉफिट : 223.55 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 1616.69 करोड़ रुपए
इरोज इंटरनेशनल
क्या आपने ध्यान दिया है कि जब भी आप हॉल में फिल्म देखने जाते हैं फिल्म की शुरुआत एक गायत्री मंत्र लिखे शानदार ग्राफिक्स से होती है जो एक ग्लोब पर आकर खत्म हो जाती है। फिर धीरे से एक नाम उभरता है इरोज इंटरनेशनल। आज के दौर में ज्यादातर फिल्में इरोज इंटरनेशलन के बैनर तले ही बनती हैं।
इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड की स्थापना 1994 में हुई थी। आज के वक्त में इरोज इंटरनेशनल भारत में एक बड़ा बैनर बन चुका है। भारत के अलावा इसके ऑफिस UK, USA, UAE, सिंगापुर में हैं। इरोज मीडिया भारतीय फिल्मों को दुनिया भर की चर्चित भाषाओं में रिलीज करता है। साथ ही भारत समेत नेपाल और भूटान में फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन करता है।
इरोज मीडिया को बड़ा रेवेन्यू होम एंटरटेनमेंट से ही मिल जाता है। जहां वह फिल्मों और गानों की सीडी, डीवीडी आदि बेचकर अपना लाभ कमाते हैं। कंपनी ने अपनी महत्वपूर्ण नीति के तहत स्टार नेटवर्क और टी-सीरीज के साथ टाइअप किया है।
नेट प्रॉफिट : 124.19 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 1071.70 करोड़ रुपए
HT मीडिया
एचटी समूह का मीडिया घरानों में एक प्रतिष्ठित स्थान है। पाठकों की संख्या के लिहाज से ये भारत के बड़े अखबारों में से एक है। अखबार के अलावा इस समूह का अपना एफएम रेडियो चैनल भी है जो फीवर 104 के नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय है।
एचटी समूह में एचटी म्यूजिक कंपनी, एचटी डिजिटल, एचटी ग्लोबल एजुकेशन, ED वर्ल्ड प्रा. लि. आदि कंपनियां हैं। इसके अलावा इनकी एक बेवसाइट है जिसका नाम livemin.com है। एचटी समूह को 2006 में यंग रीडर सम्मान मिल चुका है साथ ही 2007 में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पेपर्स का फ्रांस में सम्मान मिल चुका है।
नेट प्रॉफिट : 113.67 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 1436.56 करोड़ रुपए
रेडियो मिर्ची
मूल रूप से इस कंपनी की पहचान इसके एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची 98.3 से है। देश के लोकप्रिय एफएम चैनलों में से एक रेडियो मिर्ची एफएम की दुनिया में सबसे पहले कदम रखने वाले रेडियो स्टेशनों में से एक है।
इसकी शुरुआत 1999 में हुई थी। कंपनी की शुरुआत टाइम्स समूह के स्वामित्व में हुई थी। 98.3 रेडियो मिर्ची एफएम रेडियो को देश के सबसे ज्यादा 32 शहरों में सुना जाता है। इस एफएम रेडियो की टैग लाइन है " रेडियो मिर्ची- इट्स हॉट"।
नेट प्रॉफिट : 105.97 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 438.48 करोड़ रुपए
टीवी टुडे नेटवर्क (TVTN)
देश में समाचार का दूसरा नाम आज तक समाचार चैनल बन चुका है। आज तक चैनल ने ही पहली बार देश वासियों को एक अलग तरह से न्यूज परोसने का क्रम शुरु किया था। देश में पहली बार 24 घंटे का समाचार चैनल शुरु हुआ था। देश में पहली बार किसी टीवी चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन भी किया जिसे नाम दिया गया था ऑपरेशन दुर्योधन, ये स्टिंग ऑपरेशन भी आज तक द्वारा किया गया था।
टीवी टुडे नेटवर्क में दो हिंदी में आज तक समाचार चैनल है साथ ही तेज नाम से एक और समाचार चैनल है। समाचार चैनल ने दिल्ली के लिए भी एक समाचार चैनल शुरु किया है जिसका नाम दिल्ली आज तक है। इसके अलावा इस समूह का एक अंग्रेजी न्यूज चैनल भी है, जो इंडिया टुडे नाम से लोकप्रिय है पहले ये चैनल हेडलाइन्स टूडे नाम से जाना जाता था।
इसके अलावा इस समूह का एक रेडियो स्टेशन भी है जो OYE FM 104.8 नाम से लोकप्रिय है।
नेट प्रॉफिट : 81.03 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 474.70 करोड़ रुपए
टीवी-18 समूह
देश के बड़े मीडिया घरानों में टीवी-18 समूह का भी नाम है। IBN18 नाम की भारतीय मीडिया कंपनी है जिसका मुख्य कार्य समाचार और समान्य मनोरंजन का प्रसारण है।
इस समूह की स्थापना 2005 में हुई थी। इस समूह द्वारा 24 घंटे का एक राष्ट्रीय समाचार चैनल भी प्रसारित किया जाता है जो लोगों में IBN-7 के नाम से लोकप्रिय है। कंपनी ने 2008 में WEB-18 समूह के 15 फीसदी शेयर खरीदे और साथ ही हिंदी न्यूज चैनल, चैनल-7 का अधिग्रहण कर लिया। बाद में समूह ने अपनी पहुंच बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय चैनलों के साथ मर्जर किया।
नेट प्रॉफिट : 14.63 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 605.61 करोड़ रुपए
पीवीआर समूह
पीवीआर समूह भारत में लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल की कंपनी है। इस समूह की स्थापना 1995 में हुई थी। भारत में पहली बार मल्टीप्लेक्स सिनेमा शुरु करने का श्रेय पीवीआर को जाता है। पीवीआर समूह के पास इस वक्त देश में 500 से अधिक मल्टीप्लेस सिनेमाहॉल हैं।
नेट प्रॉफिट : 13.62 करोड़ रुपए
रेवेन्यू : 1383 करोड़ रुपए
सभी आंकड़े 2014-15 वित्तीय वर्ष के हैं


Click it and Unblock the Notifications