टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के अध्यक्ष साइरस पी. मिस्त्री ने बुधवार को यह कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के लागू होने से चाय की कीमतें बढ़ जाएगी। उन्होंने कंपनी की 53वीं सालाना आम सभा के दौरान शेयरधारकों के एक प्रश्न का जबाव देते हुए कहा, "जीएसटी से चाय की कीमतों पर मुद्रास्फीति का प्रभाव पड़ेगा। हालांकि यह कम समय के लिए होगा। लेकिन जीएसटी का दीर्घकालिक लाभ महत्वपूर्ण है।"

मिस्त्री ने कहा कि उद्योग ने इसकी दरें अनुकूल रखने की सिफारिश की है, क्योंकि कॉफी और चाय का सभी आर्थिक तबके के लोग व्यापक रूप से सेवन करते हैं। कंपनी अपने उत्पादों को बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी जा रही है।
मिस्त्री ने शेयरधारकों से कहा, "हमें खपत के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है जैसे वैकल्पिक चैनल के उद्भव और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म आदि। आपकी कंपनी इस खंड का भी दोहन करेगी।"
उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही डिजिटल स्पेस में भी कुछ लेकर आएगी। इसके अलावा व्यापार बढ़ाने के लिए बेवरेज खंड में भी उतरेगी।
टाटा ग्लोबल बेवरेज लि. (टीजीबीएल) ने इस साल की जून में खत्म हुई तिमाही में मुनाफे में 51.94 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की थी और यह 119.52 करोड़ रुपए, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 78.66 करोड़ रुपए थी। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में 3.84 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और 1,711.48 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 1,648.12 करोड़ रुपए थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
