देश के 70वें स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश कि जनता को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो वर्षों में हुए देश के आर्थिक विकास की उपलब्धियां गिनाई। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में गरीब के लिए शुरु की गई सरकार की तमाम लुभावनी योजनाओं और उनकी लोगों के बीच लोकप्रियता के बारे में बताया साथ ही देश की आर्थिक तरक्की को लेकर आशा से भरा हुआ भाषण दिया।

देश की अर्थ नीति पर पीएम मोदी के भाषण के प्रमुख बिंदु-
1- आज सरकार के बड़े अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होते हैं और पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होता है।
2- आज एक मिनट में 15 हजार रेल टिकट मिलना संभव हो गया है।
3- पहले पासपोर्ट पाने के लिए अगर सिफारिश नहीं है तो चार-छह महीने यूं ही चले जाते थे। आज हफ्ते-दो हफ्ते में पासपोर्ट पहुंचा दिया जाता है।
4- सामान्य व्यक्ति देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा का हिस्सा नहीं था। हमने 21 करोड़ लोगों को जनधन से जोड़कर असंभव को संभव किया।
5- साढ़े तीन सौ रुपये में बिकने वाला बल्ब, सरकारी हस्तक्षेप का परिणाम यह हुआ कि आज हम 50 रुपये में वो बल्ब बांट रहे हैं।
6- हमारे लगातार कदमों के कारण मुद्रा स्फीति की दर हमने 6 प्रतिशत से ऊपर जाने नहीं दिया है।
7- महंगाई रोकने में हमने भरपूर कोशिश की है। गरीब की थाली को महंगी नहीं होने दूंगा।
8- दाल के लिए हमने MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय किया है। दाल के लिए बोनस निकाला है और दाल खरीद करने की व्यवस्था का सुप्रबंधन किया है।
9- फसल के उत्पादन को 15 लाख टन अन्न के संरक्षण के लिए नए गोदामों का निर्माण। खाद्य प्रसंस्करण में 100% (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) को प्रोत्साहित किया गया है।
10- पोस्ट ऑफिस को पेमेंट बैंक में बदलने की दिशा में कदम उठाया गया। एक साथ देश के गांवों तक बैंकों का जाल बिछेगा, जन-धन खाते का लाभ मिलेगा और सामान्य मानव के लिए मनरेगा का पैसा भी अब आधार के द्वारा उसके खाते में जा रहा है।
11- एयर इंडिया को Operational Profit (परिचालन लाभ) में लाने सफल हुए हैं। पहली बार BSNL को परिचालन लाभ में लाने में हमें सफलता मिली है। आज शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया फायदे में आया है।
12- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के मामले में हमारा देश आज पंसदीदा देश बना।
13- विकास दर में देश ने अर्थव्यवस्था को भी ग्रोथ रेट के मामले में दुनिया के देशों को GDP में पीछे छोड़ दिया है।
14- GST का जो कानून पास हुआ, वो भी उसमें एक ताकत देने वाला काम हुआ है।
15- मुद्रा योजना का लाभ साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों ने लिया। उसमें अधिकतम नये लोग थे जो बैंक के दरवाजें पर पहुंचे। उसमें भी 80% करीब-करीब SC, ST, OBC के थे और उसमें भी बैंक में, मुद्रा बैंक में लोन लेने वाली 80% महिलाएं हैं।
16- किसी गरीब परिवार को आरोग्य की सेवाओं का लाभ लेना है, तो वर्ष में एक लाख रुपये तक का खर्च भारत सरकार उठाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
