नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के अंतर्गत उपलब्धि पूर्णता की ओर बढ़ रही है। इस योजना का दायरा अब और बढ़ गया है, यानि अब उपभोक्ताओं को और भी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकेंगे।
बैंको को पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत 5,000/रु. तक ओवर ड्राफ्ट सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार इस सुविधा के लिए आधार आवश्यक नहीं है। भारतीय बैंक एसोसिएशन (आईबीए) से सभी बैंकों को संशोधित दिशानिर्देश जारी करने को कहा गया है। 01.09.2015 तक 1,64,962 खाता धारकों ने ओवर ड्राफ्ट सुविधा का उपयोग किया है।
पीओएस (भारत में बैंकों द्वारा जारी डेबिट कार्ड तथा ओपन सिस्टम प्रीपेड कार्ड) पर नकद निकासी की सीमा तीसरे से छठे टीयर के केन्द्रों में प्रतिदिन 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए दी गई है।
जनधन योजना से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें
- बैंक खातों की प्रारंभिक मांग 7.5 करोड़ (75 मिलियन) होने की आशा थी। लेकिन अब तक 18 करोड़ (180 मिलियन) खाते खोले गए हैं। बैंकों द्वारा 22,000 करोड़ रुपये (220 बिलियन) की राशि जुटाई गई है।
- पीएमजेडीवाई का वास्तविक लाभ प्राप्त करने के लिए अब पीएमजेडीवाई का ध्यान खाते खोलने की तरफ से सुगम दूरी पर कैश-आउट सुविधा देने पर है।
- वित्तीय समावेश का मूल उद्देश्य वंचित तथा निम्न आय समूह के लोगों को वहन करने योग्य लागत पर वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए बैंक प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों तथा मूल बचत बैंक जमा खातों (बीएसबीडी) पर एसएमएस/संदेश के शुल्क नहीं लगाते।
- बैंक शाखाओं का नेटवर्क, एटीएम, बैंक मित्र माइक्रो एटीएम से लैस होते हैं। मर्चेंट पीओएस की उपलब्धता रहती है। डेबिड कार्ड जारी किया जाता है तथा पीओएस पर नकद निकासी की सीमा बढ़ाने से सुगम दूरी पर उपभोक्ता नकद निकासी सुविधा ले सकते हैं।
कैश आउट सुविधा में सहायता देने के लिए पूरे देश में बैंकिंग नेटवर्क इस प्रकार होंगेः
- 31.03. 2015 को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की 1,25,857 शाखाओं का नेटवर्क जिसमें से 48557 (38.58 प्रतिशत) ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
- 30.06.2015 को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की 1,84,221 एटीएम थी । इनमें से 91486 एटीएम ऑनसाइट एटीएम थीं।
- 2014-15 में नेटवर्क से 8227 शाखा तथा 21,197 एटीएम जुड़े ।
- 08.08.2015 तक 1,26,857 बैंक मित्र तैनात किए गए।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को अपने स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन में प्रधानमंत्री धन जन योजना की घोषणा की थी। यह योजना 28 अगस्त, 2014 को पूरे देश में लांच की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications
