मुंबई। चीन में छाई आर्थिक मंदी का असर सोमवार को दुनिया भर के बाजारों पर नजर आया। इसका ही नतीजा था कि भारत का शेयर बाजार कई साल बाद एक दिन में सबसे ज्यादा अंक तक गिर गया। सात जनवरी, 2009 के बाद प्रतिशत के लिहाज से बीएसई में 5.94 फ़ीसदी के साथ ये सबसे बड़ी गिरावट है।

बीएसई सोमवार को 25,741.56 पर बंद हुआ जो 11 अगस्त 2014 के बाद किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ्टी भी 490.95 अंक गिरकर 7,809 पर बंद हुआ। इस गिरावट की वजह से एक ही दिन में निवेशकों के करीब सात लाख करोड़ रुपए डूबने की आशंका है।
रुपया गिरकर एक डॉलर के मुकाबले 66.74 रुपए पर पहुंच गया। सितंबर, 2013 के बाद से रुपए में यह सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के शेयर बाजार में भी तेज गिरावट जारी रही और अस्थिर बाज़ार से ट्रेडर्स में भी घबराहट फैल रही है। शंघाई इंडेक्स 8.5 फ़ीसदी गिरकर बंद हुआ।
जून के मध्य से अब तक चीनी बाजार एक तिहाई गिर चुके हैं। सोमवार को बाज़ार बंद होते-होते तमाम एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट रही वहीं यूरोपीय बाज़ार भी गिरावट के साथ ही खुले।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications