चेन्नई। सोने के दाम तेजी से गिर रहे हैं। इसका कारण है डॉल की कीमतों में निरंतर गिरावट। यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो देर मत कीजिये। या फिर अगर आप शादी-ब्याह के लिये सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एकदम सही समय है।
क्या कह रहे हैं बाजार विशेषज्ञ
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो जल्द ही सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 23,500 रुपये तक पहुंच सकती है। आनंदराठी कमोडिटीज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख रवींद्र राव के अनुसार, "रुपया-डॉलर विनिमय दर को देखते हुए भारतीय बाजार में सोने की कीमत 23,500 रुपये से 24,000 रुपये के बीच पहुंच सकती है।" उन्होंने आगे कहा कि डॉलर में मजबूती और ग्रीस संकट के निराकरण के कारण सोना 2010 के बाद से निचले स्तर पर पहुंच गया है।
देखें अलग-अलग शहरों में सोने के दाम
एनएसी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक आनंद पद्मनाभन ने कहा कि आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 2,385 रुपये प्रति ग्राम थी। यह कीमत बरकरार रहने का अनुमान है।
हाल में डॉलर में काफी मजबूती आई है, क्योंकि ग्रीस संकट और फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन द्वारा इस वर्ष दर में वृद्धि करने का संकेत देने से निवेशकों ने एक मजबूत मुद्रा डॉलर का संबल थामना उचित समझा है। ईरान के साथ पी5 प्लस1 देशों के परमाणु समझौते ने भी इसमें भूमिका निभाई है।
वित्तीय और राजनीतिक संकट के कारण निवेशकों ने सोने में निवेश करना शुरू किया था, लेकिन ये संकट अब टल गए हैं और अब शेयर जैसी जोखिम वाली संपत्तियों में निवेश का विकल्प बढ़ा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications

