मुंबई। देश में सोने की मांग जनवरी-मार्च 2015 तिमाही में 191.7 टन थी, जो साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी अधिक थी। यह बात गुरुवार को जारी विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में कही गई। जनवरी-मार्च 2014 में सोने की मांग 167.1 टन थी। [जानिए आज क्या है सोने के दाम]

डब्ल्यूजीसी के भारतीय मामलों को देखने वाले प्रबंध निदेशक सोमा सुंदरम पीआर ने कहा, "2015 की पहली तिमाही में भारत में सोने की मांग साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी अधिक रही, हालांकि यह पांच साल के औसत से अब भी नीचे है।"
उन्होंने कहा कि गत वर्ष स्वर्ण आयात घाटाने वाली नीतियों, कमजोर आर्थिक माहौल और आम चुनाव के दौरान कारोबारी अनिश्चितता के कारण सोने की मांग कम थी, इसलिए इस वर्ष इसमें वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, "इसके उलट आयात पर से नियंत्रणकारी नीतियों में ढिलाई बरतने और बजट में नए स्वर्ण उत्पाद पेश करने के कारण पिछले कुछ महीने से स्वर्ण बाजार में सरगर्मी बढ़ी है, जिसके कारण खरीदारी सामान्य स्तर पर लौट आई है।"
2015 की पहली तिमाही में देश में 46,730.6 करोड़ रुपये के सोने की मांग रही, जो एक साल पहले के 42,898.6 करोड़ रुपये की मांग से नौ फीसदी अधिक है।
आलोच्य अवधि में कुल आभूषण मांग 22 फीसदी बढ़कर 150.8 टन दर्ज की गई, जो एक साल पहले 123.5 टन थी।
सोमासुंदरम ने कहा, "भले ही साल के शुरू में हुए बेमौसमी बारिश के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, फिर भी इस वर्ष सोने की मांग 900-1,000 टन के दायरे में रहने का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
