मुंबई। शेयर बाजारों में अगले हफ्ते तिमाही परिणामों की अगली खेप, संसदीय कार्यवाही और मासिक विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़े पर निवेशकों की निगाह रहेगी। आगामी सप्ताह में निवेशकों की नजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और तेल की कीमतों पर बनी रहेगी।

कंपनियों द्वारा 2014-15 की चौथी तिमाही और 2014-15 कारोबारी वर्ष की पूरी अवधि के परिणामों की घोषणा का दौर जारी है। इस दौरान खास शेयरों में उनके परिणामों और भावी आय के अनुमानों के आधार पर विशेष गतिविधि देखी जा सकती है।
सोमवार को मंगलम सीमेंट, एसकेएस माइक्रोफाइनेंस और वी-मार्ट रिटेल, मंगलवार को डाबर इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक, बुधवार को फोर्स मोटर्स, जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्च र और सिंगर इंडिया, गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और शुक्रवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर और पंजाब नेशनल बैंक अपने परिणामों की घोषणा करेंगे।
महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहा शेयर बाजार
शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहने के कारण तेल कंपनियों के शेयर सोमवार चार मई को पेट्रोल और डीजल मूल्य में वृद्धि पर प्रतिक्रिया करेंगी। गुरुवार और शुक्रवार के दरम्यान रात से पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर करीब चार रुपये और डीजल की कीमत प्रति लीटर करीब ढाई रुपये बढ़ा दी गई है। तेल कंपनियां हर महीने के बीच में और आखिर में गत दो सप्ताह में आयातित तेल की औसत कीमत के आधार पर तेल मूल्य की समीक्षा करती हैं।
वाहन कंपनियों के शेयर भी सोमवार को अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े पर प्रतिक्रिया करेगी।
मार्किट इकनॉमिक्स सोमवार को अप्रैल महीने के लिए एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े जारी करेगी। मार्च महीने की विनिर्माण पीएमआई 52.1 फीसदी थी, जो एक महीने पहले फरवरी में 51.2 पर थी। आंकड़े के 50 से ऊपर रहने का मतलब संबंधित क्षेत्र में विस्तार है, जबकि इससे नीचे रहने का मतलब संकुचन होता है।
मार्किट इकनॉमिक्स बुधवार छह मई को एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई के अप्रैल महीने के आंकड़े जारी करेगी। यह सूचकांक मार्च में घटकर 53 पर आ गया था, जो फरवरी में 53.9 पर था।
संसद में अगले सप्ताह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications