चेन्नई/मुंबई। सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 3,097 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी कुल आय 13,411 करोड़ रुपये रही।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे के कारोबार में 5.12 फीसदी गिरावट के साथ 2,013.80 रुपये पर कारोबार करते देखे गए।
रिलायंस समूह, सैमसंग के बीच समझौता
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने सैमसंग के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सैमसंग 165.8 अरब डॉलर के साथ दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनी का संचालन करती है।
दोनों कंपनियों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सैमसंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी और रिलायंस समूह में उसकी समकक्ष कंपनी भारत और दक्षिण कोरिया में एक-दूसरे के उत्पादों के विकास, प्रबंधन, विपणन और वितरण की संभावनाएं तलाशेगी। इसके साथ ही वैश्विक बजार में अपने साझा हितों के लिए काम करेगी।
रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का ने कहा, "भारतीय संपत्ति प्रबंधन बाजार 2008 से सालाना करीब 12 फीसदी की दर से बढ़ते हुए 190 अरब डॉलर का हो गया है और वैश्विक निवेशकों के लिए अकूत संभावनाएं प्रस्तुत करता है।"
सिक्का ने कहा, "कोरिया में सैमसंग का अनुभव और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में 51 फीसदी बाजार हिस्सेदारी तथा रणनीतिक निवेश में हमारी पूरक विशेषज्ञता से हमें भारतीय फंड के लिए वैश्विक बाजार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।"
31 मार्च, 2015 की स्थिति के मुताबिक, रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट 40 अरब डॉलर संपत्ति का प्रबंधन कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications