दुनिया भर में फर्जीवाड़ा किस कदर अपने पैर पसार रहा है, इसका ताज़ा उदाहरण चीन के बैंक में देखने को मिला। वो बैंक जो पूरी तरह फर्जी था और बैंक करीब 200 लोगों से वसूले गये 32 मिलियन डॉलर लेकर चंपत हो गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस बैंक की स्थापना नांजिंग शहर में की गई। बैंक में पूरा स्टाफ यूनीफॉर्म में आता और उसकी बेहतरीन बिल्डिंग देख हर कोई मंत्र मुग्ध हो जाता। इस बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर को देख ग्राहकों ने इस पर आंख मूंद कर विश्वास कर लिया।
देखते ही देखते कुछ ही महीनों में लोगों ने भारी भरकम पैसा जमा कर दिया। प्रत्येक व्यक्ति की औसत जमा राशि 1.9 मिलियन यानी 19 लाख डॉलर थी। इस पर बैंक ने भारी ब्याज देने का वादा किया था। लेकिन जब तक ब्याज सहित रकम वापसी का समय आता, तब तक बैंक के सभी कर्मचारी पैसा लेकर चंपत हो गये।
जब लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी, तब यह मामला उजागर हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जो व्यक्ति बैंक चला रहा था, उसके पास रूरल कोऑपरेटिव बैंक चलाने का लाइसेंस तक नहीं था।
अंत में हम आपसे यह कहना चाहेंगे कि अगर किसी नये बैंक में खाता खोलने जा रहे हैं, तो उससे पहले उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन कर लें। क्योंकि यह धोखा आपके साथ भी हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
