मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.19 अंकों की तेजी के साथ 28,888.86 पर और निफ्टी 33.90 अंकों की तेजी के साथ 8,729.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 58.42 अंकों की तेजी के साथ 28,843.09 पर खुला और 104.19 अंकों या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 28,888.86 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,958.10 के ऊपरी और 28,792.57 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.05 अंकों की तेजी के साथ 8,719.65 पर खुला और 33.90 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 8,729.50 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,741.85 के ऊपरी और 8,689.60 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट देखी गई। मिडकैप 25.57 अंकों की गिरावट के साथ 10,702.24 पर और स्मॉलकैप 23.39 अंकों की गिरावट के साथ 11,422.88 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.41 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.17 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.96 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.87 फीसदी) और बैंकिंग (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.89 फीसदी), धातु (0.56 फीसदी), रियल्टी (0.22 फीसदी) और तेज एवं गैस (0.10 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications