शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 129 अंक मजबूत

Sensex extends gains, up 129 points in early trade
मुंबई। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में 129 अंक की बढ़त के साथ खुला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 128.84 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी क साथ 17,313.85 अंक पर खुला।

सेंसेक्स कल करीब 82 अंक की बढ़त के साथ खुला था। पूंजीगत सामान तथा धातु समेत सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में 1.26 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गयी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.10 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,253.40 अंक पर खुला।

कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के बाद संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी। अमेरिकी बाजार में कल की तेजी के बाद एशियाई बाजारों में मजबूती आयी जिसका घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा।

आपको बताते चलें कि कल यूरोपीय बाजारों में बढ़त के रुख से धातु, पूंजीगत सामान तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 80 अंक चढ़ गया था जहाँ तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कल दो अंक सुधरा था। यह 79.71 अंक या 0.47 फीसद की बढ़त के साथ 17,185.01 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,038.59 से 17,205.26 अंक के दायरे में घूमता रहा था । इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 23.45 अंक या 0.45 फीसद की बढ़त के साथ 5,216.30 अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज आटो, टाटा पावर और जिंदल स्टील सहित 21 के शेयर लाभ में रहे। वहीं टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज तथा एनटीपीसी सहित ९ कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी थी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+