मुंबई। मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 69 अंक की तेजी के साथ खुला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 68.60 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,282.30 अंक पर खुला।
रीयल्टी, बैंकिंग तथा पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी आयी। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 405 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी।
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 19.60 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,246.85 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार मुद्रास्फीति का आंकड़ा आने से पहले संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी।
मुद्रास्फीति का आंकड़ा आज जारी होने वाला है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में मजबूत रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।
Share This Article
English summary
Sensex up 69 points in early trade ahead of inflation data, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 69 अंक मजबूत
The BSE benchmark Sensex recovered by nearly 69 points in early trade today after three sessions of weakness on emergence of buying by funds and retailers ahead of inflation data.
Story first published: Monday, July 16, 2012, 11:54 [IST]
Other articles published on
Jul 16, 2012