मुंबई। शेयर बाजार में आज चौथे दिन गिरावट का रुख रहा। मानसून को लेकर चिंता और जून में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के आंकड़ों से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा तथा बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 110.39 अंक टूट गया। प्रतिकूल कारकों से रिजर्व बैंक द्वारा इस महीने के अंत में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद घटती जा रही है।
एशियाई बाजारों में तेजी के रुख से तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, लेकिन मानसून और मुद्रास्फीति की खबरों से धारणा कमजोर हुई और सेंसेक्स 110.39 अंक नीचे 17,103.31 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबार सत्रों में सेंसेक्स पहले ही 105 अंक गंवा चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30 अंक कमजोर होकर 5,197.25 अंक पर आ टिका।
यद्यपि विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में नरमी आने से जून में सकल मुद्रास्फीति घटकर 7.25 प्रतिशत पर आ गई। लेकिन, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर 10.81 प्रतिशत पर पहुंच गई। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी.के. जोशी ने कहा, आज जारी किए गए आंकड़ों को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि रिजर्व बैंक ब्याज दरें घटाने जा रहा।
वहीं, कृषि मंत्री शरद पवार के बयाने ने बाजार की धारणा और कमजोर कर दी। पवार ने आज कहा, इस साल, मानसून जिस तरह से लुका छिपी का खेल खेल रहा है, उसे देखते हुए किसानों को पिछले दो साल की तरह इस साल निष्पादन बनाए रखने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
Share This Article
English summary
Mkts down for 4th day in a trot, Sensex sheds 110 pts, कमजोर मानसून से सेंसेक्स 110 अंक टूटा
In volatile trade, Indian shares fell for the fourth day in a row today with Sensex losing 110.39 points to end at 17.103.31, its lowest closing since June 28, as weak monsoon and surging food prices dashed hopes of a rate cut by Reserve Bank later this month. The BSE benchmark index opened higher on positive Asian cues but slided 0.64 per cent to end the day at its lowest level as sentiment turned negative with IT, metal and realty stocks facing the maximum heat. With this, the Sensex has lost over 510 points in the last four sessions.
Story first published: Monday, July 16, 2012, 18:49 [IST]
Other articles published on
Jul 16, 2012