मुंबई। शेयर बाजार में आज तीसरे दिन गिरावट जारी रही। वैश्विक बाजारों में नरमी के चलते जून में निर्यात 5.45 प्रतिशत घटने के बीच निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली किए जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 19 अंक टूटकर बंद हुआ।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 18.85 अंक की गिरावट के साथ 17,213.70 अंक पर बंद हुआ। तीन सत्रों में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूट चुका है। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8 अंक टूटकर 5,227.25 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के उच्च स्तर 5,267.15 अंक पर पहुंच गया था। ब्रोकरों ने कहा कि बाजार का ध्यान अब मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है जो 16 जुलाई को जारी होंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा में मुद्रास्फीति में रुख अहम भूमिका निभाएगा।
Share This Article
English summary
TCS cheer short-lived, Sensex ends lower for 3rd day, शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 19 अंक टूटा
Erasing the 110-point rise gained on impressive TCS earnings in early trade, the Sensex fell for the third straight day today by closing 19 points lower after investors booked profits amid India's June exports contracting by 5.45 per cent due to persisting global economic slowdown. Brokers said focus has now shifted to inflation data which is scheduled for July 16 and is expected to decide RBI's next move in 1st quarter monetary policy review on July 31.
Story first published: Tuesday, July 24, 2012, 16:16 [IST]