मुंबई। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 105 अंक मजबूत खुला। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)का शुद्ध लाभ उम्मीद से बेहतर रहने से बाजार पर सकारातमक असर पड़ा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 105.75 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,338.30 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में इसमें 385.80 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 30.75 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,266.0 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कंपनी टीसीएस का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहने से बाजार धारणा पर असर पड़ा। कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में करीब 38 प्रतिशत बढ़कर 3,317.68 करोड़ रुपये रहा।इसके अलावा एशिया के अन्य शेयर बाजारों में मजबूत रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।
Share This Article
English summary
Sensex recovers 105 points on TCS earnings,शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 105 अंक मजबूत
The BSE benchmark Sensex rose by over 105 points in early trade today on fresh spell of buying by funds and retailers after Tata Consultancy Services (TCS) posted better-than-estimated earnings for Q1 2013. The 30-share barometer, which lost 385.80 points in the previous two sessions, rebounded by 105.75 points, or 0.61 per cent, to 17,338.30 with technology, banking and metal sector stocks leading the recovery.
Story first published: Friday, July 13, 2012, 12:05 [IST]
Other articles published on
Jul 13, 2012