मुंबई। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के उम्मीद से कमजोर तिमाही परिणाम और सालाना कमाई के अनुमान कम आंकने से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में आज 257 अंक की जोरदार गिरावट आ गई। यह पिछले सात सप्ताह में सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष की अपनी आमदनी के अनुमान में भारी कटौती की है।
मई माह में कारखाना उत्पादन के आकड़ों में सुधार के बावजूद निवेशकों की बिकवाली का जोर रहा। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में कल 129 अंक की गिरावट आई थी। आज यह 256.55 अंक यानी 1.47 प्रतिशत और लुढ़ककर 17,232.55 अंक पर आ गया। एक जून के बाद यह सेंसेक्स की एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 71.05 अंक या 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,235.25 अंक रह गया। इन्फोसिस का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ घटकर 2,289 करोड़ रुपये रहा है, जो अनुमान से कम है। इससे कंपनी के शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट आई।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के आमदनी के अनुमान को पूर्व के 8 से 10 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसद कर दिया है। इसी तरह इन्फोसिस की प्रतिद्वंद्वी टीसीएस के शेयर में 1.80 प्रतिशत और विप्रो में 4 फीसद की गिरावट आई। बार्कलेज के विश्लेषक भुवनेश सिंह ने कहा, इन्फोसिस के नतीजे हर तरफ से निराशाजनक हैं।
महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि अब क्षेत्र में मूल्य युद्ध छिड़ेगा और इससे अन्य कंपनियों पर भी दबाव पड़ना शुरू होगा। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनी शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी । भारती एयरटेल, महिन्द्र एण्ड महिन्द्र, टाटा मोटर्स और लार्सन एण्ड टुब्रो के शेयरों में 1.75 से लेकर तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Share This Article
English summary
Sensex tanks 257 pts as Infy lets markets down, इन्फोसिस के नतीजों ने बिगाड़ी बाजार की चाल, सेंसेक्स 257 अंक लुढ़का
The Sensex today suffered the worst single-day fall of 257 points in nearly seven weeks, after Infosys' higher-than-expected cut in revenue outlook on the back of insipid earnings soured sentiment prompting investors to brush off 2.4 per cent factory output growth in May. With Infosys flashing its poor first quarter numbers before market hours in the morning, the BSE benchmark index opened a steep 192 points down. As details poured in, the mood worsened and all IT stocks, led by Infosys, took a severe beating with Sensex losing over 300 points intra-day.
Story first published: Thursday, July 12, 2012, 18:37 [IST]
Other articles published on
Jul 12, 2012