मुंबई। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में 244 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। डालर के रूप में इंफोसिस की आय घटने तथा वित्त वर्ष 2012-13 के लिये डालर आय अनुमान को कम करने से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 244.96 अंक या 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,244.18 अंक पर खुला। सेंसेक्स कल 129.21 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आईटी, रीयल्टी समेत सभी खंडवार सूचकांक में 4.85 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 72.0 अंक या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,234.30 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के लिये इंफोसिस द्वारा आय के अनुमान को कम किये जाने से बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा।
हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 32.92 प्रतिशत बढ़कर 2,289 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा एशियाई बाजारों में कमजोर रूख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।
Share This Article
English summary
Sensex down 244 pts in early trade on Infosys guidance outlook, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 244 अंक कमजोर
The BSE benchmark Sensex tanked over 244 points in early trade today on increased selling by funds and retail investors after Infosys failed to meet its dollar revenue guidance and also cut its dollar forecast for FY 2013. The 30-share barometer, which had lost 129.21 points in yesterday's trade, fell further by 244.96 points, or 1.40 per cent, to 17,244.18 in early trade. IIP data and TCS June quarter results are expected later in the day.
Story first published: Thursday, July 12, 2012, 11:46 [IST]
Other articles published on
Jul 12, 2012